हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
शिक्षा प्रेमी, कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और स्वच्छ छवि के नेता श्री गुलजारी लाल नंदा कांग्रेस पार्टी के प्रति सदैव समर्पित रहे।
कुरुक्षेत्र विकास में अहम् भूमिका निभाई।
दो बार प्रधानमंत्री बन देशहित के लिए कार्य किया।
भारतीय सेना दिवस पर देश के लिए वीरगति प्राप्त सैनिकों को सलाम किया।
कुरुक्षेत्र 15 जनवरी : आज भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री श्री गुलजारी लाल नंदा जी की 25 वीं पुण्यतिथि पर समन्वयक व पूर्व जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, कुरुक्षेत्र के पवन गर्ग ने गुलजारी लाल नंदा नीतिशास्त्र, दर्शनशास्त्र केन्द्र, संग्रहालय एवं पुस्तकालय के सदाचार स्थल, कुरुक्षेत्र में श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
गर्ग ने शिक्षा प्रेमी, कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और स्वच्छ छवि के नेता श्री गुलजारी लाल नंदा के देश के प्रति योगदानों को याद करते हुए कहा कि नंदा जी कांग्रेस पार्टी के प्रति सदैव समर्पित रहे। दो बार प्रधानमंत्री बन देशहित के लिए कार्य किया।
नंदा जी ने चै. बंसी लाल तत्कालीन मुख्यमंत्री और श्री ओमप्रकाश गर्ग तत्कालीन विधायक के साथ मिलकर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के विकास में अहम् योगदान दिया।
स्वतंत्रता की लड़ाई में इन्होंने भाग लिया और कई बार जेल भी गए। श्रीम व रोजगार मंत्री, योजना मंत्री, सिंचाई एवं बिजली मंत्री के पद पर कार्य किया और देश के विकास के लिए अनेक योजनाएं बनाई।
गुलजारी लाल नंदा जी को 1997 में भारत रत्न और सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
गर्ग ने भारतीय सेना दिवस पर देश के लिए वीरगति प्राप्त सैनिकों को सलाम किया। गर्ग ने कहा कि हम सभी को भारतीय सेना पर गर्व होना चाहिए जो पूरे साल भारत की सेवा में दिन-रात खडे़ होकर सुरक्षा करते है और दुश्मनों को मुँह तोड़ जवाब देते हैं।
इस अवसर पर मेहर सिंह रामगढ़, उजागर सिंह, करनैल सिंह सैनी, सतीश बतान, मुलतान , कृष्ण लाल व अन्य साथी मौजूद रहे।