थाना देवगांव
01 किलो 400 ग्राम नाजायज गांजा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
दिनाँक 15.01.2022 को प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पाण्डेय थाना देवगांव के नेतृत्व में उ0नि0 अनुपम जायसवाल मय हमराह के साथ चेकिंग संदिग्घ व्यक्ति,बस्तु वाहन की चेकिंग दौरान ग्राम मसीरपुर पल्हना मुख्य मार्ग ब्रायो स्कूल खनियरा के जाने वाली रोड पर चैकिंग कर रहे थे कि एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस टीम को देखकर हिचकिचाने लगा तथा पीछ मुड कर तेज कदमो से भागना चाहा कि पुलिस टीम द्वारा पकड लिया गया। पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछा गया तो अपना नाम अनुप सिंह पुत्र उदय नरायण सिह नि0 खनियरा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ बताया तथा भागने का कारण पूछा गया तो बताया कि साहब मेरे पास गाजा है जिसके कारण मै भाग रहा था । जिसका वजन किया गया तो 01 किलो 400 ग्राम प्राप्त हुआ। अभियुक्त को समय करीब 23.05 बजे मसीरपुर तिराहा से हिरासत पुलिस में लिया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 19/20 धारा 8/20 NDPS Act बनाम अनुप सिंह पुत्र उदय नरायण सिह नि0 खनियरा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ के विरुद्ध पंजीकृत कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।
अभियुक्त का नाम पता—
अनुप सिंह पुत्र उदय नरायण सिह नि0 खनियरा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ
बरामदगी
01 किलो 400 ग्राम नाजायज गांजा
अभियोग पंजीकृत –
मु0अ0स0 19/2022 धारा 8/20 NDPS Act
गिरफ्तार करने वाली टीम –
(1) अनुपम जायसवाल थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
(2) का0 कृष्ण मोहन यादव थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
(3) का0 कमलेश सरोज थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़
(4) का0 अर्जुन कुशवाहा थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़