थाना-तहबरपुर
नाबालिक के साथ अश्लील हरकत करने वाला वाँछित 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार
दिनांक- 14.01.2022 को थाना तहबरपुर के एक व्यक्ति ने थाना स्थानीय पर शिकायत दर्ज करायी गयी कि अभिमन्यु गौंड़ पुत्र कल्पु गौंड़ ग्राम मधसिया , थाना तहबरपुर, आजमगढ़ द्वारा मेरी नाबालिक पुत्री के साथ अश्लील हरकत किया गया है, के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 09/2022 धारा 354 भादवि 7/8 पाक्सो एक्ट पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ द्वारा सम्पादित की जा रही है।
आज दिनांक 15.01.2022 को उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त अभिमन्यु उपरोक्त को सोफीपुर तिराहे से समय करीब 10.50 बजे गिरफ्तार कर चालान मा0 न्यायालय किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग का विवरण–
1- मु0अ0सं0 09/2022 धारा 354 भादवि 7/8 पाक्सो एक्ट थाना तहबरपुर, जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्तः–
1- अभिमन्यु गौंड़ पुत्र कल्पु गौंड़ ग्राम मधसिया , थाना तहबरपुर, आजमगढ़
गिरफ्तारी करने वाली टीम–
- उ0नि0 सुरेन्द्र नाथ थाना तहबरपुर, आजमगढ़
- का0 समीर कुमार सिंह थाना तहबरपुर, आजमगढ़
- का0 अजीत कुमार सिंह थाना तहबरपुर, आजमगढ़
- रि0का0 राहुल कुमार यादव थाना तहबरपुर, आजमगढ़