हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
कुरुक्षेत्र, 17 जनवरी :- हिन्द संग्राम परिषद् की बैठक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मुनीन्द्र कुमार मौदगिल की अध्यक्षता में श्रीदुख भंजन मंदिर के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में हिन्द संग्राम परिषद के संचालक संस्थापक आरके शर्मा पंचकूला विशेष तौर पर मौजूद रहे। इस अवसर पर संस्थापक आरके शर्मा व राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मुनीन्द्र मौदगिल ने अविनाश कौर को हिन्द संग्राम परिषद में प्रदेश अध्यक्षा नियुक्त किया। अपनी नियुक्ति पर अविनाश कौर ने सभी पदाधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि वे जल्द ही महिला विंग में ओर अधिक सदस्यों को जोड़कर परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों को ओर अधिक बढ़ाने का कार्य करेंगी। अविनाश कौर को महिला विंग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता देसराज भटनागर, प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर सैनी, प्रदेश महासचिव तरुण वधवा, प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान कर्मवीर सिंह, मुख्य सलाहकार राजेश भटनागर, नरेश सैनी, पृथ्वी सिंह, सुरेन्द्र कुमार कौशिक, गुलशन ग्रोवर, जिला प्रधान मनोहर लाल खुंग्गर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, महासचिव टोनी रोहिल्ला, कोषाध्यक्ष वेदप्रकाश ग्रोवर, प्रदेश प्रचार सचिव अनमोल गाबा,प्रैस सचिव कृष्ण गोपाल बंटी, सचिव अनुज मुनीन्द्र जोशी व प्रदेश कोषाध्यक्ष विजय निझावन ने बधाई दी।अविनाश कौर।