आज़मगढ़ ब्यूरो
आजमगढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय पर पुनः दूसरी बार प्रवक्ता नियुक्त होने के बाद ओंकार पाण्डेय के प्रथम आगमन पर कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और नियुक्ति पर उन्हें बधाई दी।
जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बधाई देते हुये कहा ओंकार पाण्डेय पूर्व में भी मेरे द्वारा अधिकृत किये गये प्रवक्ता के रूप में अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त किया गया है। वर्तमान में कांग्रेस पार्टी ने तेजतर्रार प्रवक्ताओं की नियुक्ति हेतु “बने कांग्रेस की आवाज” अभियान के क्रम में परीक्षा करायी जिसमें जनपद के बारह कांग्रेस नेताओं ने भाग लिया था जिसमें श्री पांडे का चयन उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा किया गया। हमे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है श्री पाण्डेय अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा से करेंगे।
इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता ओंकार पाण्डेय ने कहा मीडिया और कांग्रेस पार्टी के बीच समन्वय स्थापित करना मेरा पहला लक्ष्य होगा। और कांग्रेस ने जनपद मे हमेशा जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के नेतृत्व में मीडिया के लोगों के स्वाभिमान और सम्मान की लड़ाई लड़ा है। भविष्य में भी मीडिया के सम्मान के लिए कांग्रेस पार्टी खड़ी रहेगी और मैं विश्वास दिलाता हूं अपने अध्यक्ष एवं सभी कांग्रेसजनों के विश्वास पर खरा उतरूंगा और पार्टी का पक्ष मीडिया में पूरी मजबूती से रखूंगा।
इस मौके पर अजीत राय, मोहम्मद आमिर, शाहिद शादाब, विशाल दुबे, अमर बहादुर यादव, मुन्नू मौर्य, दुर्ग विजय सिंह, रियाज अहमद राजेंद्र चौबे, शंभू शास्त्री आदि लोग उपस्थित रहे
भवदीय
(ओंकार पाण्डेय)
प्रवक्ता कांग्रेस
आजमगढ़