डोर टू डोर कचरा उठाने वाली एजेंसी के कार्यों की एग्रीमेंट के अनुसार हो चेकिंग : सुभाष चंद

डोर टू डोर कचरा उठाने वाली एजेंसी के कार्यों की एग्रीमेंट के अनुसार हो चेकिंग : सुभाष चंद

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

प्रत्येक वार्ड स्तर में किया जाए स्वच्छता कमेटी का गठन,नगर परिषद और सभी नगर पालिकाओं में नागरिकों के लिए जारी किया जाए हेल्पलाइन नंबर।

कुरुक्षेत्र, 9 जून : स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद ने कहा कि डोर टू डोर कचरा उठाने वाली एजेंसी के कार्यों की एग्रीमेंट के अनुसार चेकिंग की जाए। यदि किसी प्रकार की कोई कोताही मिलती है तो उस पर एक्शन लिया जाए। साथ ही स्वच्छता के कार्य का विस्तारीकरण, समाजीकरण करते हुए प्रत्येक वार्ड स्तर में स्वच्छता कमेटी का गठन किया जाए, जो साफ सफाई के कार्यों पर नजर रखेंगे और अपनी तरफ से सहयोग भी देंगे। इसके अलावा अच्छा काम करने वाली संस्था के संस्थापकों को ब्रांड एंबेसडर भी बना सकते हैं।
स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने पार्क और शौचालयों पर विशेष ध्यान देते हुए दो दिनों में डीएलटीपी सदस्यों के साथ विजिट करने के निर्देश दिए। इसके अलावा नगर परिषद और सभी नगर पालिकाओं में नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करना सुनिश्चित किया जाए। इससे पहले उन्होंने पंचायत भवन में ग्रामीण क्षेत्र के संबंध में बैठक की अध्यक्षा भी की।
स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद ने कहा कि सफाई एक निरंतरता का विषय है, जो समाज के व्यवहार आने के बाद ही परिणाम में आएगा। इस समय कुरुक्षेत्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का गृह जिला है। जिस कारण से यहां पर हमारी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि यहां पर स्वच्छता का विस्तार करते हुए इसको बहुत अधिक बढ़ाने की जरूरत है, क्योंकि इसको जितना अधिक बढ़ाया जाएगा, यह कार्य उतना ही आसान होगा। उन्होंने कहा कि बिजली, हॉर्टिकल्चर और स्वास्थ्य केन्द्र की सफाई व्यवस्था अलग है। इसके बावजूद हमें उनके पास जाकर उनको सफाई के कार्य के लिए प्रेरित करना चाहिए।
स्वच्छ भारत मिशन के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद ने कहा कि प्लास्टिक रोकने के लिए एक विशेष अभियान चलाए जाने की जरुरत है। वर्तमान मौसम में जगह-जगह पर मीठे पानी की छबीलों का आयोजन हो रहा है और छबीलों में प्रयोग होने वाले प्लास्टिक के गिलास से बहुत बड़ी समस्या खड़ी हो रही है। इन गिलासों की समय पर सफाई नहीं होती, जिस कारण से ये हवा के कारण नालों में जाकर उन्हें ब्लॉक करने का काम कर रहे हैं। ऐसे प्रयोग को रोकने के लिए विशेष योजना बनाए जाने की जरुरत है।
नगर परिषद और पालिका ने चलाया विशेष अभियान
डीएमसी सतेंद्र सिवाच ने कहा कि नगर परिषद थानेसर ने सफाई चलाते हुए उपायुक्त नेहा सिंह के नेतृत्व में पिपली श्रीकृष्ण द्वार को साफ किया। इस दौरान पौधा रोपण किया गया और स्थानीय लोगों को प्लास्टिक बंद करने का संदेश देते हुए कपड़े, जूट व कैरी बैग वितरित भी किए गए। इसके बाद पत्रकारों को जोड़कर लघु सचिवालय में अभियान चलाया गया। इसी तरह पिहोवा नगर पालिका में रोटरी क्लब के सहयोग से दुकानदारों, रेहड़ी फड़ी वालों छोटे डस्टबिन वितरित किये गए। उन्होंने बताया कि शाहाबाद नगर पालिका द्वारा शहर के करीब 14 पार्कों में 250 पौधे रोपित किए गए।
इस मौके पर डीएमसी सतेंद्र सिवाच, ईओ राजेश कुमार, नगर पालिका इस्माइलाबाद सचिव प्रिंस महेंदीरत्ता, शाहाबाद सचिव बबूल सिंह, लाडवा सचिव नीरज सैनी, डीएलटीपी के सदस्य अवनी गुप्ता, सुनील कुमार, सुरेंद्र, पवन शर्मा, शिव कुमार सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में महानिदेशक संजीव वर्मा ने ली मीटिंग

Mon Jun 9 , 2025
श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में महानिदेशक संजीव वर्मा ने ली मीटिंग वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक बोले-भगवान का दूसरा रूप हैं डॉक्टर। कुरुक्षेत्र,9 जून : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर होने वाली योग मैराथन के संदर्भ में हरियाणा खेल […]

You May Like

advertisement