अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक फिरोजपुर, श्री आर के कालड़ा की अध्यक्षता में मंडल राज भाषा कार्यान्वयन समिति, फिरोजपुर की बैठक का किया गया आयोजन

अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक फिरोजपुर, श्री आर के कालड़ा की अध्यक्षता में मंडल राज भाषा कार्यान्वयन समिति, फिरोजपुर की बैठक का किया गया आयोजन

(पंजाब)फिरोजपुर दिनांक: 26.06.2025 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक, फिरोजपुर श्री आर. के. कालड़ा की अध्‍यक्षता में मंडल राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति, फिरोजपुर की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शाखा अधिकारियों एवं मुख्‍य कार्यालय अधीक्षकों ने भाग लिया। बैठक में श्री जी. पी. एस. चौहान, राजभाषा अधिकारी द्वारा राजभाषा विभाग द्वारा किए गए विभिन्‍न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई तथा कार्यसूची की मानक मदों पर विस्‍तार से चर्चा की गई । बैठक के दौरान माह का राजभाषा कर्मचारी पुरस्कार योजना के अंतर्गत कुल 8 पुरस्कार विजेताओं को अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । बैठक का उद्देश्य मंडल में सरकारी कामकाज में हिंदी प्रयोग को बढ़ावा देना था । राजभाषा अधिकारी के धन्‍यवाद ज्ञापन के साथ बैठक का समापन हुआ।

vvnewsvaashvara

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़,उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Fri Jun 27 , 2025
,अन्तर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनबदायूँ: 26 जून। कृष्ण हरि शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली व उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुपालन में नालसा (डान) स्कीम (ड्रग अवेयरनेस एण्ड वेलनेस नेविगेशन फॉर ए ड्रग एण्ड […]

You May Like

Breaking News

advertisement