अधिवक्ता परिषद ब्रज इकाई बरेली ने स्वाध्याय मंडल किया आयोजित

अधिवक्ता परिषद ब्रज इकाई बरेली ने स्वाध्याय मंडल किया आयोजित
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : अधिवक्ता परिषद ब्रज जिला इकाई बरेली ने अपने जिला कार्यालय पर स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें काफी अधिवक्ताओं ने सहभागिता की।
जिला मीडिया प्रभारी अधिवक्ता राजीव वर्मा ने बताया कि फौजदारी के पूर्व जिला शासकीय अधिवक्ता राजेश यादव ने स्थायी लोक अदालत में वकालत के लाभ विषय पर उपस्थित अधिवक्ताओं को मार्गदर्शन और विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।
वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश यादव ने अधिवक्ताओं के प्रश्नों और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। जिला संरक्षक ईश्वरी प्रसाद वर्मा, पूरन लाल प्रजापति,संगठन के जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज कांत सक्सेना, विनोद कनौजिया, गिरिराज किशोर सिंह चौहान, केपी यादव, गौरव राठौर,उन्मुक्त संभव शील, संजय सक्सेना, मानस पंत,जिला मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा, स्वाध्याय मंडल प्रभारी रूपेश कुमार,सत्य भान सिंह,नवीन शर्मा, आंचल सक्सेना, गीता कश्यप,रंजना सागर, कविता सक्सेना,सुषमा शास्त्री,आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें। तथा स्वाध्याय मंडल कार्यक्रम में शामिल सभी अधिवक्ताओं का आभार जिला अध्यक्ष ओम पाल सिंह ने व्यक्त किया।



