आयुष विवि के सभी विभागीय कार्य होंगे मातृभाषा हिन्दी में : डा. बलदेव कुमार

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र :- श्रीकृष्णा आयुष विश्वविद्यालय के सभी कार्यालयों में कार्य अब हिन्दी में किये जाएंगे। यह निर्णय विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा लिया गया है। इसके दिशानिर्देश सभी अधिष्ठाताओं, विभागाध्यक्षों, शाखा प्रभारियों और अधिकारियों को जारी कर दिए गए हैं। आयुष विवि के कुलपति प्रो. डॉ. बलदेव कुमार ने कहा कि राजभाषा हिन्दी में कार्य करना न सिर्फ हमारा कार्यालयीय दायित्व है बल्कि राष्ट्रीय दायित्व भी है। राजभाषा के प्रयोग से राष्ट्रीय विकास के साथ-साथ दुनिया में देश का सम्मान भी बढ़ता है। एक भाषा के रूप में हिंदी न सिर्फ भारत की पहचान है बल्कि यह हमारे जीवन मूल्यों, संस्कृति एवं संस्कारों की सच्ची संवाहक भी है। बहुत सरल, सहज और सुगम भाषा होने के साथ हिंदी विश्व की वैज्ञानिक भाषा है जिसे दुनिया भर में बोलने और चाहने वाले लोग बहुत बड़ी संख्या में मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा हिन्दी में कार्य करने का संकल्प लिया गया है। साथ ही स्वदेश निर्मित उत्पाद के उपयोग पर भी बल दिया जा रहा है। इस तरह की पहल सभी को करनी पड़ेगी। हिन्दी आम आदमी की भाषा के रूप में देश की एकता का सूत्र है। देश के किसी भी कोने में आप चले जाएं हिन्दी बोलने और समझने वाले लोग मिल ही जाएंगे। आज पूरी दुनिया में 175 से अधिक विश्वविद्यालयों में हिन्दी भाषा पढ़ाई जा रही है। ज्ञान-विज्ञान की पुस्तकें भी बड़े पैमाने पर राजभाषा में लिखी जा रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी हिन्दी का प्रचलन बढ़ा है। इसलिए सभी के सामूहिक प्रयास से ही हिन्दी जन-जन की भाषा बनेगी। जिससे देश के ग्रामीण तबका की भी भागीदारी सुनिश्चित होगी।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आज़मगढ़:रोवर्स रेंजर ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली

Fri Jan 14 , 2022
रिपोर्ट पदमाकर पाठक रोवर्स रेंजर ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली आजमगढ़।डीएवीपीजी कालेज से एनसीसी व रोवर्स रेंजर ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली। बतादे कि विधानसभा चुनाव की घोषणा हो चुकी है। ऐसे में मतदाताओ को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में डीएवीपीजी कालेज परिसर […]

You May Like

Breaking News

advertisement