कांग्रेस राज में मनरेगा गांव की आजीविका की रीढ़ बनी : अशोक अरोड़ा

भाजपा मनरेगा की दिन दहाड़े हत्या करने का कर रही है काम : अशोक अरोड़ा।
कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ अभियान के तहत की प्रेस वार्ता।
कुरुक्षेत्र (प्रमोद कौशिक) 10 जनवरी : भाजपा सरकार मनरेगा को कमजोर करके खत्म करना चाहती है इस योजना में बदलाव लाकर काम की कानूनी गारंटी को खत्म करने की तैयारी कर रही है। यह मनरेगा की दिन दहाड़े हत्या है जिसे कांग्रेस पार्टी कभी सहन नहीं करेगी। उपरोक्त जानकारी थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस भवन में आयोजित मनरेगा बचाओ अभियान के तहत आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। इस अवसर पर पिहोवा विधायक मंदीप चट्टा, शाहाबाद विधायक रामकरण काला एवं पूर्व सांसद कैलाशो सैनी ने संयुक्त प्रेस वार्ता में भाग लिया। थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि मनरेगा को लेकर एक विस्तृत आंदोलन का शड्यूल बनाया गया है। जिसके तहत आज पूरे प्रदेश के हर जिले में कांग्रेस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। 11 जनवरी को जिला स्तर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर एक दिन का अवकाश रखा जाएगा। थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि केंद्र सरकार मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटा कर इसकी आत्मा को ही खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक केंद्र सरकार इसके मूलस्वरूप को वापिस नहीं लाती तब तक कांग्रेस इसके खिलाफ संग्राम जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा साल 2005 में यूपीए सरकार लेकर आई जिसके तहत गांव का कोई भी बेरोजगार काम की मांग कर सकता है। सरकार को 15 दिनों के भीतर काम देना होता है। हर साल कम से कम 100 दिन काम का अधिकार देने का काम किया। जिससे मनरेगा गांव की आजीविका की रीढ़ बनी। हर वर्ष 5 से 6 करोड़ परिवारों को रोजगार मिला। लेकिन भाजपा ने काम के हक को खत्म किया। अब भाजपा सरकार तय करेगी कहां काम देना है कहा नहीं। कानूनी गारंटी खत्म करने का भाजपा सरकार ने किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत कर दी है। मनरेगा के कथित बदलावों के खिलाफ पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी और किसी भी सूरत में इस योजना के मूल स्वरूप से समझौता नहीं होने दिया जाएगा।
विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा कि मनरेगा ने देश को बहुत कुछ दिया। वर्ष 2006 से अब तक 180 करोड़ से अधिक कार्य दिवस। गांवों में 10 करोड़ से ज्यादा काम परिसंपत्तियां। कोविड के समय 4 करोड़ 6 लाख परिवारों को रोजगार का सहारा दिया गया। वहीं गरीब के घर में नकद आमदनी, बच्चों की पढ़ाई, राशन ओर इलाज में मदद कर का काम किया। लेकिन भाजपा मनरेगा की दिन दहाड़े हत्या करने का काम कर रही है।




