थाना कन्धरापुर
फेसबुक पर माननीय मुख्यमंत्री उ0प्र0 के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी एवं अभद्र पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
वादी श्री हरिवंश मिश्र पुत्र श्री दयाशंकर मिश्र ग्रा0 वस्ती उगरपट्टी थाना कंधरापुर जनपद आजमगढ, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष द्वारा फेसबुक पर देखा गया कि उपेन्द्र यादव के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी परम पूज्य योगी आदित्यनाथ महराज जी के फोटो को विरोपित कर अभद्र टिप्पणी लिखकर अपने फेसबुक से उपेन्द्र द्वारा वायरल किया गया है। जिससे भारतीय जनता पार्टी तथा हिन्दू संगठनो की भावनाओं को ठेस पहुची है । वादी की तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0स0 015/2022 धारा 504/500 भा0द0वि व 67 आई.टी. एक्ट बनाम उपेन्द्र यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी फुलेहरा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
आज दिनांक 15.01.2022 को SHO शिवमिलन मय हमराह का0 दिलीप कुमार चौधरी, रि0का0 अरूण कुमार पाण्डेय, म0का0 लीलावती चौहान तथा रि0म0का0 रागिनी पाठक के द्वारा मु0अ0स0 015/2022 धारा 504/500 भा0द0वि व 67 आई.टी. एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त उपेन्द्र यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी फुलेहरा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष को मन्दूरी तिराहे से समय 12.05 बजे हिरासत पुलिस में लेकर जेल भेजा गया।
पूछताछ का विवरणः– उपेन्द्र यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी फुलेहरा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष पूछताछ पर बताया कि साहब मुझसे गलती हो गयी। मैं अपने मोबाईल से फेसबुक आई.डी से उक्त टिप्पणी व फोटो को वायरल किया हूँ । मुझे माफ कर दीजिये।
पंजीकृत अभियोग–
मु0अ0सं0 15/2022 धारा 504/500 भादवि व 67 आई.टी. एक्ट. कन्धरापुर जनपद आजमगढ ।
गिफ्तार अभियुक्त–
उपेन्द्र यादव पुत्र राजाराम यादव निवासी फुलेहरा थाना कन्धरापुर जनपद आजमगढ़ उम्र 19 वर्ष
बरामदगी–
अभियुक्त के कब्जे से मोबाइल रीयल मी नार्जो 30
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- SHO शिवमिलन थाना कन्धरापुर, आजमगढ़
- का0 सत्येन्द्र, साइबर सेल, आजमगढ़
- का0 दिलीप कुमार चौधरी थाना कन्धरापुर, आजमगढ़
- रि0का0 अरूण कुमार पाण्डेय थाना कन्धरापुर, आजमगढ़
- म0का0 लीलावती चौहान थाना कन्धरापुर, आजमगढ़
- रि0म0का0 रागिनी पाठक थाना कन्धरापुर, आजमगढ़