Uncategorized

बर्फानी सेवा मंडल कुरुक्षेत्र को जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 18 अगस्त : अमरनाथ यात्रा के दौरान भंडारा लगाने वाली संस्थाओं को सम्मानित करने हेतु श्रीअमरनाथ यात्रा भंडारा आर्गेनाइजेशन सायबो द्वारा श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा में विशाल समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल एवं श्रीअमरनाथ जी श्राईन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा विशेष तौर पर मौजूद रहे। समारोह में अमरनाथ यात्रा के दौरान भंडारा लगाने वाली अनेक संस्थाओं को प्रशंसा पत्र भेंट किए गए। इसी कड़ी में बर्फानी सेवा मंडल कुरुक्षेत्र को भी माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया। बर्फानी सेवा मंडल कुरुक्षेत्र पिछले 10 वर्षों से बालटाल में भंडारे की सेवा कर रहा है। बर्फानी सेवा मंडल कुरुक्षेत्र की ओर से सचिव अजय गुप्ता ने प्रशंसा पत्र प्राप्त किया। अजय गुप्ता ने बताया कि मंडल की ओर से बहुत ही सेवा भाव से अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए लंगर का आयोजन पिछले 10 वर्षों से किया जा रहा है। अमरनाथ जी में भंडारा सेवा पिछले 31 सालों से चल रही है। अजय गुप्ता ने इस सम्मान के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सायबो के अध्यक्ष राजन कपूर व श्राईन बोर्ड के अधिकारियों का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। सचिव अजय गुप्ता ने लंगर में सहयोग देने वाले सभी शिव भक्तों का धन्यवाद किया।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से प्रशंसा पत्र प्राप्त करते बर्फानी सेवा मंडल कुरुक्षेत्र के सचिव अजय गुप्ता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel