बर्फानी सेवा मंडल कुरुक्षेत्र को जम्मू- कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया सम्मानित

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 18 अगस्त : अमरनाथ यात्रा के दौरान भंडारा लगाने वाली संस्थाओं को सम्मानित करने हेतु श्रीअमरनाथ यात्रा भंडारा आर्गेनाइजेशन सायबो द्वारा श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा में विशाल समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल एवं श्रीअमरनाथ जी श्राईन बोर्ड के चेयरमैन मनोज सिन्हा विशेष तौर पर मौजूद रहे। समारोह में अमरनाथ यात्रा के दौरान भंडारा लगाने वाली अनेक संस्थाओं को प्रशंसा पत्र भेंट किए गए। इसी कड़ी में बर्फानी सेवा मंडल कुरुक्षेत्र को भी माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने प्रशंसा पत्र भेंट कर सम्मानित किया। बर्फानी सेवा मंडल कुरुक्षेत्र पिछले 10 वर्षों से बालटाल में भंडारे की सेवा कर रहा है। बर्फानी सेवा मंडल कुरुक्षेत्र की ओर से सचिव अजय गुप्ता ने प्रशंसा पत्र प्राप्त किया। अजय गुप्ता ने बताया कि मंडल की ओर से बहुत ही सेवा भाव से अमरनाथ यात्रियों की सेवा के लिए लंगर का आयोजन पिछले 10 वर्षों से किया जा रहा है। अमरनाथ जी में भंडारा सेवा पिछले 31 सालों से चल रही है। अजय गुप्ता ने इस सम्मान के लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, सायबो के अध्यक्ष राजन कपूर व श्राईन बोर्ड के अधिकारियों का विशेष तौर पर धन्यवाद किया। सचिव अजय गुप्ता ने लंगर में सहयोग देने वाले सभी शिव भक्तों का धन्यवाद किया।
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से प्रशंसा पत्र प्राप्त करते बर्फानी सेवा मंडल कुरुक्षेत्र के सचिव अजय गुप्ता।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रैगिंग के खिलाफ जागरूकता बढ़ाना जरूरी : प्रो. संजीव शर्मा

Tue Aug 19 , 2025
केयू पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में एंटी रैगिंग कार्यक्रम में छात्रों ने लिया भाग। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 18 अगस्त : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में एंटी रैगिंग सप्ताह के तहत पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में मौखिक एवं पोस्टर प्रस्तुति में विद्यार्थियों ने भाग […]

You May Like

advertisement