राज्यभर में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाएगा भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877
 
नेताजी सुभाष चंद्र बोस देश के महान क्रांतिकारी थे : सुनील राय।
 
कुरुक्षेत्र, 17 जनवरी : भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ की ओर से 23 जनवरी को कुरुक्षेत्र एवं करनाल सहित राज्य के विभिन्न स्थानों पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई जाएगी। इसमें नेता जी के नारे, भाषण, गीत और कविता का पाठ किया जाएगा। प्रकोष्ठ के हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रमुख एवं सी.एम. सिटी करनाल जिला प्रभारी सुनील राय ने कुरुक्षेत्र में आयोजित भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ की बैठक में यह दी। उन्होंने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस देश के महान क्रांतिकारी थे। उन्होंने देश की स्वतंत्रता में अपना जीवन बलिदान दिया। नेताजी ने कहा था कि यह हमारा कर्त्तव्य है कि हम अपनी स्वतंत्रता का मोल अपने खून से चुकाएं। हमें अपने बलिदान और परिश्रम से जो आजादी मिलेगी, हमारे अंदर उसकी रक्षा करने की ताकत होनी चाहिए। राय ने प्रकोष्ठ पदाधिकारियों से कहा कि सक्रियता से अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ें। उन्होंने बताया कि राज्य भर के हर कार्यक्रम में नेताजी के नारे, भाषण, गीत, कविता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बच्चे महिलाएं भी राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी। 
पूर्वांचल प्रकोष्ठ के हरियाणा प्रदेश मीडिया प्रमुख सुनील राय जानकारी देते हुए।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हिन्द संग्राम परिषद की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बनी अविनाश कौर

Mon Jan 17 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 17 जनवरी :- हिन्द संग्राम परिषद् की बैठक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मुनीन्द्र कुमार मौदगिल की अध्यक्षता में श्रीदुख भंजन मंदिर के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में हिन्द संग्राम परिषद के संचालक संस्थापक आरके शर्मा पंचकूला विशेष तौर […]

You May Like

Breaking News

advertisement