देहरादून: होटल बार में उत्पात करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज

देहरादून: होटल बार में उत्पात करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज,
ठाकुर कृपाल सिंह

व्यापार मंडलो व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा एसएसपी देहरादून से की भेंट*

एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किये जाने की एसएसपी देहरादून के सम्मुख रखी बात

एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित व्यापारियों को सुरक्षा के प्रति किया आश्वस्त

सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की दी चेतावनी

आज दिनांक – 26/03/2025 को देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों सें आये व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा पुलिस कार्यालय देहरादून में एसएसपी देहरादून से भेंट की गई। भेंट के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा एसएसपी देहरादून के समक्ष अपनी समस्याओं को रखते हुए बताया कि देहरादून के विभिन्न थाना क्षेत्रों में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल से जुडे व्यक्तियों द्वारा व्यापारियों का उत्पीडन करते हुए उनके प्रतिष्ठानों में जाकर उन्हें डराया-धमकाया जा रहा है तथा व्यापार करने की एवज में लगातार उनसे पैसों की मांग की जा रही है।

इस दौरान उपस्थित प्रतिनिधि मण्डल द्वारा राजपुर क्षेत्र में यू0के0डी0 कार्यकर्ताओं द्वारा एक कैफे लॉज में लॉज संचालक व वहां कार्यरत कर्मचारियों के साथ बदसलूकी करते हुए उन पर दबाव बनाकर उनसे अवैध वसूली करने की घटना तथा सोशल मीडिया एकाउण्ट फेसबुक पर संतोष भण्डारी द्वारा वैश्य समाज के लोगों के विरूद्ध आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते हुए आम जन को उनके विरूद्ध भडकाने का प्रयास करने की घटना से एसएसपी देहरादून को अवगत कराया गया, जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित प्रतिनिधि मण्डल को अवगत कराया कि उक्त घटनाओ के संबंध में थाना राजपुर तथा रायपुर में अभियोग पंजीकृत किये गए है तथा घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, इसके अतिरिक्त रायपुर क्षेत्र में भी इसी प्रकार प्रकार की घटना की एक अन्य शिकायत रायपुर पुलिस को प्राप्त हुई है, जिस पर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया कि व्यापारियों के हितों से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा तथा सामाजिक सौहार्द को बिगाडने का प्रयास करने वालो के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

एसएसपी देहरादून द्वारा आम जन से अपील की गई की यदि किसी भी व्यक्ति को किसी प्रतिष्ठान द्वारा सैलरी या अन्य भुकतान न किये जाने को लेकर कोई शिकायत हो तो वह इसकी शिकायत पुलिस तथा श्रम विभाग को दे सकते है।

भेंट के दौरान विपिन नागलिया ( दून उद्योग व्यापार मण्डल ), ध्रुव गुलाटी ( दून उद्योग युवा व्यापार मण्डल ), विवेक ( उत्तरांचल सर्व समाज सभा ), गुरजिन्दर आनन्द ( उत्तरांचल पंजाबी महासभा ), आदेश मंसले ( राष्ट्रीय स्वाभिमान मोर्चा ), विवेक अग्रवाल ( दिलाराम बाजार व्यापार मण्डल ) व अन्य संगठनों से जुडे पदाधिकारी मौजूद रहे,

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देहरादून: डीएम सविन बंसल ने बेस खाद्य गोदाम पर डाली रेड, अधिकारियों में मचा हड़कंपसागर मलिकसार: मा0 सीएम के निर्देश पर डीएम का औचक तूफानी दौरा फिर उड़ा ले गया खाद्य के कई अफसर

Thu Mar 27 , 2025
दूरस्थ ग्रामीणों, स्कूली नौनिहालों, धात्री माताओं को नही करने देंगे निकृष्ट अनाज का सेवनःडीएम ग्राउंड जीरो पर पंहुचे डीएम, मौके पर सैंपलिंग, कुंटलो के कुंटल अनाज रिजेक्ट Prima Facie सैम्पल फेल होने पर कुंटलों अनाज मौके पर ही किया रिजेक्ट वरिष्ठ विपणन अधिकारी की प्रतिकूल प्रविष्टि, वेतन बंद, विभागीय कार्रवाई […]

You May Like

Breaking News

advertisement