सीडीओ ने सीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 05 दैवीय आपदा से प्रभावित लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र किया प्रदान

रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूत

सीडीओ ने सीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 05 दैवीय आपदा से प्रभावित लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र किया प्रदान

रायबरेली:- 20 दिसम्बर 2025,
मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने संपूर्ण समाधान के उपरान्त तहसील डलमऊ के सभागार में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अन्तर्गत दैवीय आपदा से प्रभावित 05 लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किये गये, जिसमें ग्राम पंचायत बरारा बुजुर्ग की निवासी सुनीता देवी को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इसी प्रकार ग्राम पंचायत डलमऊ की निवासी सहदेई, ग्राम पंचायत सुरजूपुर की निवासी संगीता देवी, ग्राम पंचायत सरायदिलावर के निवासी श्रीराम वर्मा एवं ग्राम पंचायत पखरौली की निवासी किरन कुमारी को स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरिजा शंकर त्रिपाठी, परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, तहसीलदार डलमऊ मंजरी सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेदापुर में जमीन विवाद को लेकर पुलिस अधीक्षक

Sun Dec 21 , 2025
रायबरेली रिपोर्ट- विपिन राजपूत बाउंड्रीवाल गिराने व धमकी देने का आरोप, एसपी से न्याय की गुहार , रायबरेली जिले के नसीराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मेदापुर में जमीन विवाद को लेकर दबंगई का मामला सामने आया है। गांव निवासी राम सुख पुत्र छेदीलाल का आरोप है कि उनके पड़ोसी रामफेर, […]

You May Like

advertisement