Uncategorized

सेंचुरी पेपर मिल ने लगाया लालकुआँ में मेगा स्वास्थ्य शिविर, 522 मरीजों की हुई जांच”विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिया मुफ्त परामर्श व दवाइयां, जांच सुविधाएं भी रहीं निशुल्क।

रिपोर्टर जफर अंसारी

स्थान, लालकुआँ

लालकुआँ सेचुरी पेपर मिल के तत्वावधान में रविवार को सुभाष नगर वार्ड नंबर पांच स्थित होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में निःशुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 232 लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें मुफ्त परामर्श और दवाइयां वितरित की गईं। शिविर का शुभारंभ सेचुरी पेपर मिल के प्रबंधक अजय गुप्ता ने फीता काटकर किया। इस दौरान हल्द्वानी के चंदन अस्पताल से आई विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक सलाह दी गई।साथ ही मरीजों को ईसीजी, पीएफटी, ब्लड टेस्ट, शुगर, ब्लड प्रेशर व लंबाई आदि की जांच सुविधाएं निशुल्क उपलब्ध कराई गईं। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे और विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श लिया।
इस मौके पर उपस्थित वक्ताओं ने सेंचुरी पल्प एंड पेपर द्वारा क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य हित में किए जा रहे इस सराहनीय प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के शिविरों से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।
वही मिल के सीईओ अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सेंचुरी पल्प एंड पेपर सदैव क्षेत्र के सामाजिक विकास एवं जनकल्याण के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहा है। स्वास्थ्य सबसे बड़ी पूंजी है और प्रत्येक व्यक्ति तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से इस निःशुल्क मल्टी स्पेशलिस्ट स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाओं का लाभ उठा सकें।हमारा प्रयास है कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहे, जिससे लालकुआँ एवं आसपास के क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। मैं सभी क्षेत्रवासियों से अपील करता हूँ कि ऐसे शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें।
वही शिविर में डॉ. रजत वर्श्नेय (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. शशांक बंसल (कैंसर रोग विशेषज्ञ), डॉ. अदिति सेन (गुर्दा रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुमित मंडल (मूत्र रोग विशेषज्ञ), डॉ. हिमांशु सूर्य (गैस्ट्रो फिजिशियन), डॉ. विजय मित्तल (गैस्ट्रो सर्जन), डॉ. सारिका गंगवार (प्लास्टिक सर्जन), डॉ. विजेता तापड़िया (न्यूरो फिजिशियन), डॉ. निखत अली (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. हिमांशु कुमार व डॉ. स्वाति पाल (सामान्य चिकित्सक), डॉ. विकास दादीच (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. राहुल शर्मा (सामान्य सर्जन) तथा डॉ. परवेज अहमद (छाती रोग विशेषज्ञ) सहित सेचुरी पेपर मिल के उपाध्यक्ष नरेश चन्द्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी शिव शंकर पन्त, डॉ पवन दत्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, अवंतिका मंदिर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण खाती, पूर्व चेयरमैन पवन चौहान, हेमंत नरुला, रविशंकर तिवारी, चौधरी सर्वदमन सिंह, नारायण सिंह बिष्ट, विनोद श्रीवास्तव, नरेश चौधरी, हेमन्त पाण्डे, अशोक अग्रवाल, दिनेश लोहनी, कुलदीप जोशी, राजकुमार शर्मा, बीना जोशी, गीता भट्ट सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

बाईट, डाक्टर परवेज़ अहमद सीईओ चंदन अस्पताल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel