मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुई वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना

जांजगीर-चांपा ,15 जनवरी, 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में हुई वाहन दुर्घटना में घायल पुलिस जवानों का हाल-चाल जाना और घायल जवानों के बेहतर उपचार के  निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज से दूरभाष पर चर्चा कर घटना की  जानकारी ली।
    नवागढ़ खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ पुष्पेंद्र लहरे ने बताया कि  इस घटना में 15 पुलिस जवानों को सामान्य चोट आई थी। जिनका शिवरीनारायण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया। उपचार के बाद वे बिलासपुर जिले के लिए वापस रवाना हो गए हैं। कुछ जवानों के चेहरे पर खरोच आई है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपस्थित डॉक्टर ने  चेहरे पर लगी खरोच को त्वचा विशेषज्ञ से उपचार करवाने के लिए परामर्श किया है घायल जवानों में 5 पुरुष और 10  महिला कांस्टेबल शामिल हैं।

Read Article

Share Post

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अयोध्या:बाबा रघुवर दास द्वारा परसावां महोला मंदिर पर किया गया नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन आज होगी पूर्णाहुति

Sat Jan 15 , 2022
अयोध्या:———–बाबा रघुवर दास द्वारा परसावां महोला मंदिर पर किया गया नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन आज होगी पूर्णाहुति15 जनवरी को किया गया गौशाला का उद्घाटन महाराज दिलीपदासब्यूरो चीफ मनोज तिवारी के साथ संतोष मिश्रा की रिपोर्ट मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की नगरी अयोध्या क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक तारुन […]

You May Like

Breaking News

advertisement