कलेक्टर ने राईस मिलर्स की ली बैठक

धान का उठाव तेजी से करने के दिए निर्देश

महासमुंद, 12 जनवरी 2026 / छत्तीसगढ़ में राज्य शासन द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य के तहत इस खरीफ सीजन में अभी तक पूरे राज्य में सर्वाधिक धान की खरीदी हुई है। धान खरीदी का सिलसिला 31 जनवरी 2026 तक निरंतर जारी रहेगा। कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में राइस मिलर्स की बैठक लेकर तेजी से उठाव के निर्देश दिए, इसके अलावा कुल खरीदी और उठाव की जानकारी ली एवं उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि धान खरीदी का कार्य अपने अंतिम पड़ाव की ओर है इस दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने जारी किए गए टोकन के अनुसार उठाव करने के निर्देश दिए हैं।
इस दौरान राईस मिलर्स ने शॉर्टेज, मिलर्स टैगिंग एवं अन्य तकनीकी समस्याओं को अवगत कराया जिस पर कलेक्टर ने आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया। इसके अलावा कलेक्टर ने कहा कि राज्य शासन की मंशानुरूप अतिशीघ्र धान उठाव कर लिया जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, खाद्य अधिकारी श्री अजय यादव, जिला विपणन अधिकारी श्री आशुतोष डड़सेना, उपायुक्त सहकारिता श्री द्वारिकानाथ एवं जिले के राइस मिलर्स मौजूद रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ग्रामीण युवकों के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण का सुनहरा अवसर

Mon Jan 12 , 2026
13 जनवरी तक कर सकते है पंजीयन महासमुंद 12 जनवरी 2026/ जिले के ग्रामीण युवकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु बड़ौदा ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा 30 दिवसीय मोबाइल फोन रिपेयर्स एंड सर्विस पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। निदेशक बैंक ऑफ बड़ौदा आरसेटी ने बताया कि इच्छुक प्रतिभागी निःशुल्क […]

You May Like

Breaking News

advertisement