कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में शोक सभा का आयोजन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र, 17 जनवरी :- विश्व भर में भारतीय कत्थक नृत्य को पहचान दिलाने वाले प्रख्यात कत्थक नर्तक व गुरु पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी के आकस्मिक निधन पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के संगीत एवं नृत्य विभाग में शोक सभा का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर विभाग की नृत्य शिक्षिका डॉ. पूजा चौधरी ने उनके जीवन और सांगीतिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके साथ अपने संस्मरण साझा किए। संगीत विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ. आरती श्योकंद ने कहा कि महाराज जी का जाना समस्त संगीत व नृत्य जगत के लिए कभी न पूरी होने वाली अपूरणीय क्षति है। तत्पश्चात दिवंगत आत्मा की शांति के लिये दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी। इस अवसर पर प्राच्य विद्या संकायाध्यक्ष प्रोफेसर शुचिस्मिता शर्मा सहित विभाग के सभी शिक्षक तथा गैर शिक्षण कर्मचारी उपस्थित थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डा. विनय करवाल आदेश अस्पताल के नये प्लास्टिक सर्जन

Mon Jan 17 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877 प्लास्टिक सर्जरी से जुड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मिल रही सुविधा आदेश में : डा. विनय करवाल। अंबाला मोहड़ी,आदेश : डा. विनय करवाल आदेश अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के नये प्लास्टिक सर्जन होंगे। उन्होंने आदेश अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन के रूप में […]

You May Like

Breaking News

advertisement