Breaking Newsछत्तीसगढ़बलरामपुर

शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने पर अपराध पंजीबद्ध

आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

बलरामपुर, 20 मार्च 2026/ कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार कटारा ने एल.पी.जी. गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण और घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर नियंत्रण के लिए निर्देश दिए हैं। उक्त निर्देश के परिपालन में एसडीएम रामानुजगंज के निर्देशन में सहायक खाद्य अधिकारी चंपाकली दिवाकर संयुक्त टीम के साथ एल.पी.जी. गैस सिलेंडर की वितरण एवं विनिमय आदेश 2000 के प्रावधानों के उल्लंघन के संबंध में आकस्मिक जांच हेतु होटल ढाबा में चेकिंग कर रही थी। एल.पी.जी. सिलेंडर चेक के दौरान राहुल जीत सिंह ने सहायक खाद्य अधिकारी के साथ अभद्रता पूर्ण व्यवहार करते हुए जातिगत गाली का प्रयोग कर शासकीय कार्य में बाधा डाल रहा था। राहुल जीत सिंह को समझाने पर भी सहायक खाद्य अधिकारी को जातिगत गाली तथा जान से मारने की धमकी दे रहा था, जिसके कारण सहायक खाद्य अधिकारी ने राहुल जीत सिंह के विरूद्ध लिखित आवेदन देकर थाना रामानुजगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एल.पी.जी. सिलेंडर के अवैध भंडारण और व्यावसायिक उपयोग पर नियंत्रण के लिए 18 मार्च 2026 को रामानुजगंज रिंग रोड स्थित सूरज ढाबा में चेकिंग के दौरान राहुल जीत सिंह द्वारा अनाधिकृत रूप से वीडियो बनाया जा रहा था, जिसे मना करने पर राहुल जीत एवं उसके साथी के द्वारा सहायक खाद्य अधिकारी का रास्ता रोककर जातिगत गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देकर शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया जा रहा था। राहुल जीत मना करने के बाद भी नहीं माना, जिसके कारण सहायक खाद्य अधिकारी ने संबंधी लिखित आवेदन पर थाना रामानुजगंज में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा आरोपी राहुल जीत सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel