डा. विनय करवाल आदेश अस्पताल के नये प्लास्टिक सर्जन

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

प्लास्टिक सर्जरी से जुड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की मिल रही सुविधा आदेश में : डा. विनय करवाल।

अंबाला मोहड़ी,आदेश : डा. विनय करवाल आदेश अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज के नये प्लास्टिक सर्जन होंगे। उन्होंने आदेश अस्पताल में प्लास्टिक सर्जन के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले डा. विनय करवाल कलकत्ता के अर्जीकर अस्पताल में तीन वर्ष व अन्य नामचिन्ह अस्पतालों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। पत्रकारों से बातचीत में डा. विनय करवाल ने कहा कि जले हुए रोगियों या अंग कटने पर प्लास्टिक सर्जरी सामान्य खर्च पर बेहतरीन ढंग से होती है और इस सर्जरी में घबराने वाली बात नहीं है। प्लास्टिक सर्जरी एक ऐसा माध्यम है जिससे रोगियों का जीवन बचाने के उनके जले व कटे अंगों को जोड़ा जा सकता है और उन्हें नया जीवन दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नवजात बच्चों का तालुआ अलग होता है उसमें छेद होता है लेकिन इसे प्लास्टिक सर्जरी से सशक्त ढंग से ठीक किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कईं बार बच्चों के पैदा होने पर होंठ जुड़े होते और इसे भी इसी विधि से ठीक किया जाता है। डा. करवाल ने बताया कि नसों के कटने, कासमेटिक सर्जरी, हेयर प्लांटेशन आदि प्लास्टिक सर्जरी का ही हिस्सा हैं और यह सभी सुविधाएं आदेश मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में कम खर्चे पर दी जा रही हैं। यह जानकारी देते हुए आदेश ग्रुप के चेयरमेन डा. एच.एस. गिल ने बताया कि आदेश अस्पताल मोहड़ी ऐसा अस्पताल हैं जहां एक ही छत के नीचे गंभीर रोगोंं के अनुभवी चिकित्सक मौजूद हैं और शाहाबाद व अंबाला के साथ-साथ कुरूक्षेत्र, लाडवा, यमुनानगर, जगाधरी, ठोल, ईस्माइलाबाद, पिहोवा व करनाल की जनता भी इन चिकित्सकों का लाभ ले रही है। प्रबंधक हरिओम गुप्ता ने कहा कि आदेश अस्पताल का प्रयास है कि बेहतर से बेहतर उपचार कम खर्च में उपलब्य करवाया जाए।आदेश अस्प्ताल में पत्रकारों से बातचीत करते प्लास्टिक सर्जन विनय करवाल।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कन्नौज:वैक्सीन जरूर लगवाएं मुख्य चिकित्सा अधिकारी

Mon Jan 17 , 2022
वैक्सीन जरूर लगवाएं मुख्य चिकित्सा अधिकारी कन्नौज। जनपद कन्नौज मे वैक्सीन पर जोर दिया जा रहा है । किशोरों को लगातार विद्यालय पहुंचकर स्वास्थ्य टीम कैंप लगाकर टीकाकरण कर रही है । श्रीमती निर्मला त्रिपाठी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीहपुर सतौरा कन्नौज मे वैक्सीनेशन शत-प्रतिशत पूर्ण हुआ। इस मौके पर निरीक्षण […]

You May Like

Breaking News

advertisement