अधिशासी अभियंता ने खुद संभाली जांच की कमान 41 पर विद्युत चोरी का केस 65 के कटे कनेक्शन

अधिशासी अभियंता ने खुद संभाली जांच की कमान 41 पर विद्युत चोरी का केस 65 के कटे कनेक्शन।
=दो लाख तेरह हजार रुपए बकाए की हुई वसूली।
=विभाग के छापेमारी अभियान से सगड़ी के बिजली चोरों में मचा हड़कंप।
=गलत मीटर रीडिंग करने वाले कर्मचारियों भी पर होगी सख्त कार्रवाई।
सगड़ी (आजमगढ़): बिजली विभाग के प्रबंध निर्देशक के अनुदेश पर ज्यादा बिजली चोरी वाले क्षेत्रों को चिन्हित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। गुरुवार को अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार अग्रवाल ने खुद जांच की कमान संभाली और सगड़ी तहसील के आधा दर्जन गांवों में छापेमारी कर 41 लोगों पर विद्युत चोरी का केस दर्ज कराया।65 लोगों के कनेक्शन का काटे गए और दो लाख तेरह हजार रुपए की वसूली की गई। विभाग की कार्रवाई से क्षेत्र के लोगों में हड़कंप मचा है।
गुरुवार को बृहद मॉर्निंग रेड एवं मेगा ड्राइव अभियान के तहत बिलरियागंज, बटसरा, बिंदवल, कासिमगंज, महाराजगंज टाउन में 169 जगह पर बिजली की चेकिंग की गई। जिसमें 41 उपभोक्ताओं को बिजली की चोरी करते पकड़ा गया संबंधित धाराओं में के दर्ज कराया गया 65 घरों की बिजली बिल बकाया होने पर काटी गई 2 लाख ₹13000 की वसूली की गई।
बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता देवेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि आज पूरे क्षेत्र में अधिकारियों और कर्मचारी की टीम गठित कर जांच अभियान चलाया गया। आगे भी प्रतिदिन यह अभियान जारी रहेगा। एक सप्ताह में चयनित एक खंड में चेकिंग पूर्ण करा कर बिजली चोरी एवं बड़े बकाएदारों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। 10000 से ज्यादा बकायेदारों का विद्युत कनेक्शन काटा जाएगा। मई महीने में 2600 उपभोक्ताओं के बिल ठीक किए गए हैं। गलत बिल बनाने वाले मीटर रीडरों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। विशेष जांच अभियान में अधिशासी अभियंता के साथ एसडीओ तुषार कुमार, राजू कुमार, संतोष चौधरी, रोहित लाल, आशुतोष सिंह यादव, अरुण कुमार आनंद, जय सिंह वर्मा, अनुराग सिंह मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बाबा कबीर दास जी के जयंती के पावन अवसर पर विशाल भंडारा

Fri Jun 13 , 2025
सेवा संस्थान संत कबीर नगर धाम पोस्ट लाल नगर सिपहिया में स्थापक श्री महंत श्री यज्ञ नारायण दास महाराज जी के द्वार आयोजित बाबा कबीर दास जी के जयंती के पावन अवसर पर विशाल भंडारा का कार्यक्रम में उपस्थित तुलसीपुर लोकप्रिय विधायक कैलाश नाथ शुक्ला, भाजपा युवा नेता तुलसीदास गुप्ता, […]

You May Like

Breaking News

advertisement