पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने शोक सभा कर जम्मू कश्मीर में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने शोक सभा कर जम्मू कश्मीर में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : जम्मू कश्मीर पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों द्वारा मारे गए निर्दोष लोगों की निर्मल हत्या के विरोध में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन एवं पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन के नेतृत्व एवं तत्वधान में बरेली सिविल लाइन्स स्थित जवाहर लाल नेहरू राष्ट्रीय युवा केन्द्र बरेली में शोक सभा कर आतंकी हमले में जान गंवाने वाले पुण्य आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की दुआ कर श्रंद्वाजली दी।
इस मौके पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह एरेन अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर की पहलगाम हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर का रख दिया है। और कहां की यह आतंकी हमला देश की शांति और सुरक्षा पर भी सीधा हमला है सरकार ऐसे मामलों में आतंकवादियों के खिलाफ सख्त से सख़्त कदम उठाकर आतंकवादियों को ऐसी सजा दे जो एक नजीर बने। और मारे गए पीड़ित परिवार के लोगों को 50 लाख रुपए और एक सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग की।
और इस मौके पर पूर्व महापौर सुप्रिया ऐरन ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आंतकवादियों के द्वारा निर्दाेष पर्यटकों पर किये गये भीषण नरसंहार पर दुख व्यक्त करते हुये कहा कि पर्यटकों एवं देशवासियों का क्या कसूर था जो बेचारे घूमने के लिये कुछ समय निकालकर जम्मू कश्मीर गए थे। और आतंकियों द्वारा घात लगाकर उन हमला किया गया जो कि बहुत दुखद घटना है। मैं उन सभी परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं, और मैं सरकार से मांग करती हूं कि आतंकवादियों को कठोर से कठोर सजा देकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाए। इस अवसर पर पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन, अनुज गंगवार, महेंद्र मौर्य, दीपक वाल्मीकि, संजीव गुप्ता, डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, कमलेश ठाकुर, संगीता कौशल, शशि चन्द्रा, दीपा जेम्स, धर्मेश कौशल, विशाल जेम्स, जयंती प्रसाद, चंद्रसेन, इन्द्रा टण्डन, रविन्द्र टंडन, राजीव गुप्ता राकेश मिश्रा, संजय वर्मा, अनिल पाठक आदि लोग मौजूद रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पत्रकारों के द्वारा निकाली गई भारतीय खेल प्राधिकरण से साइकिल रैली

Sun Apr 27 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन कुमार पत्रकारों के द्वारा निकाली गई भारतीय खेल प्राधिकरण से साइकिल रैली भारतीय खेल प्राधिकरण रायबरेली में प्रधानमंत्री के द्वारा चलाए जा रहे अभियान फिट इंडिया के तहत आज पत्रकारों के द्वारा साइकिल रैली निकालकर लोगों को किया गया जागरूक। साइकिल रैली को झंडी दिखाकर सहायक महामंत्री रेलवे […]

You May Like

advertisement