बिहार:हथ्यार के बल पर लूटकांड की चार घटनाओं का हुआ उदभेदन

हथ्यार के बल पर लूटकांड की चार घटनाओं का हुआ उदभेदन

घटना में शामिल दो बाइक सहित दो अभियुक्त गिरफ्तार

सिमराहा (अररिया)

विगत कुछ समय से अपराधियों द्वारा लूटकांड व गोलीबारी के द्वारा सिमराहा थाना क्षेत्र के लोगों के बीच दहसत पैदा करने की कोशिश करने वालों को महज कुछ समय के भीतर ही गिरफ्तार कर यह एहसास दिला दिया है कि सिमराहा पुलिस किसी भी चुनोती को स्वीकारने के लिए सक्षम और सबल है। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही इस तरह की घटनाएं सिमराहा थानाध्यक्ष साजिद आलम की सुरक्षा व्यवस्था के प्रति जवाबदेही पर सवालिया निशान लगा रहा था। सिमराहा थाना क्षेत्र के मानिकपुर बारा के पास नहर पर पिछले वर्ष नवंबर महीने में सुधीर कुमार राय से अपराधियों ने हथ्यार का भय दिखा कर 4500 रुपये व अन्य सामान लूट लिया था, इस वर्ष दो जनवरी को मानिकपुर बारा लताम बाड़ी के पास नहर पर विनोद विश्वास को पैर में गोली मारकर 7000 रुपये सहित अन्य सामान लूटने के बाद फारबिसगंज की और भागने के क्रम में फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मझुवा नहर पर एक मोटरसाइकिल सवार से 20000 रुपये लूट लिए गए थे। तीन दिन बाद पुनः इन्ही अपराधियों के द्वारा सिमराहा थाना क्षेत्र अन्तर्गत खवासपुर बाजार से दो किलोमीटर दूर अररिया इलाहाबाद बैंक के गार्ड कन्हैया कुमार मंडल को पैर में गोली मारकर घायल करते हुए 30000 रुपये व अन्य सामान लुटा गया था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज रामपुकार सिंह, सिमराहा थानाध्यक्ष साजिद आलम व फारबिसगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यदबिन्दु के द्वारा इन चारों घटनाओं का सफल उदभेदन बुधवार को अररिया में पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया। जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ने बताया कि फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मधुबनी गांव वार्ड संख्या आठ निवासी 20 वर्षीय दीपक मंडल पिता बिरेन्द्र मंडल तथा खेरखां गांव वार्ड संख्या 10 निवासी सूरज कुमार शर्मा पिता दिनेश शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। तथा इन दोनों के पास से लूटकांड में शामिल दो ब्लेक कलर बजाज पल्सर बाइक, एक जिंदा कारतूस, सात मोबाइल फोन, बैटरी, लूटी गई आधार व पैन कार्ड बरामद किया गया है। वहीं फारबिसगंज थाना क्षेत्र के मेला रोड जुम्मन चौक के पास से मझुवा गांव निवासी सोहन कुमार मंडल को गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज एवं थानाध्यक्ष फारबिसगंज के द्वारा डी.सी राइफल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिहार:बीएड के व्याख्याता राजेश ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर बना मनायी जयंती

Thu Jan 13 , 2022
बीएड के व्याख्याता राजेश ने स्वामी विवेकानंद की तस्वीर बना मनायी जयंती फारबिसगंज (अररिया) फारबिसगंज महाविद्यालय बीएड विभाग के कला के सहायक व्याख्याता राजेश कुमार पूर्व से ही अपनी पेंटिंग बनाने को लेकर चर्चा चर्चा में रहे है। इस बार राजेश ने स्वामी विवेकानंद की जयंती के मौके पर स्वामी […]

You May Like

Breaking News

advertisement