आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारियों पर मुकदमा, फर्जी 25 बैंक खाते खोलकर कर रहे थे फ्रॉड

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : संदिग्ध लेनदेन से जुड़े एक बड़े मामले में सिविल लाइंस क्षेत्र की आईसीआईसीआई बैंक के तीन कर्मचारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। विशेष जांच टीम द्वारा की गई छानबीन में यह खुलासा हुआ कि इन बैंक कर्मियों ने फर्जी नौकरी के ऑफर लेटर के जरिए 25 फर्जी बैंक खाते खुलवाए और इनके माध्यम से धोखाधड़ी को अंजाम दिया।
एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्र के निर्देश पर एसटीआर संख्या बीए00004054 की जांच की गई। इस जांच में पाया गया कि आईसीआईसीआई बैंक के कर्मचारी मोहम्मद नसीम, इस्तकार अली और हेमंत कुमार ने अज्ञात व्यक्तियों के साथ मिलकर फर्जी बैंक खाते खुलवाए।
फतेहगंज पश्चिमी के कुरतरा निवासी भगवानदास समेत 25 लोगों को लावा कंपनी में नौकरी लगवाने का झांसा दिया गया। उसके बाद फर्जी ऑफर लेटर के आधार पर कोतवाली के सिविल लाइंस क्षेत्र की आईसीआईसीआई बैंक में एक साथ 25 खाते खोले गए। बाद में अज्ञात व्यक्तियों ने खाता धारकों को झांसे में लेकर उनके खातों का वित्तीय नियंत्रण हासिल कर लिया।
एसआईटी की रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि बैंककर्मियों ने साजिश रचकर यह धोखाधड़ी की। इसके बाद एसटीआर संख्या बीए00004054 के तहत मोहम्मद नसीम, इस्तकार अली और हैमंत कुमार के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है और फर्जीवाड़े में शामिल अन्य व्यक्तियों की तलाश जारी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केडीईएम स्कूल की संपत्ति हड़पने की कोशिश में एफआईआर दर्ज

Thu Mar 6 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : प्रेमनगर में धर्म कांटे के पास ऐतिहासिक कुँवर दयाशंकर एडवर्ड मैमोरियल इंटर कॉलेज (केडीईएम) की संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश में भूमाफिया अरविंद अग्रवाल और राम मोहन शर्मा के नाम सामने आए हैं। फर्जी प्रबंध समिति बनाकर विद्यालय की संपत्तियों पर कब्जा करने […]

You May Like

advertisement