लोकसभा आम चुनाव 2024 में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में 17 लाख 77 हजार 526 मतदाता करेंगे अपने मत का प्रयोग : डा. वैशाली शर्मा

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र में 7 लाख 58 हजार 505, कैथल में 8 लाख 12 हजार 336 और यमुनानगर (रादौर) में 2 लाख 6 हजार 685 मतदाता।
लोकसभा क्षेत्र में गठित किए 1848 बूथ, आदर्श आचार संहिता की करनी होगी पालना।
चुनावों को निष्पक्ष व पारदर्शी बनाने में मीडिया की अहम भूमिका। एमसीएमसी के बारे में दी विस्तार से जानकारी।

कुरुक्षेत्र 19 मार्च : अतिरिक्त उपायुक्त डा. वैशाली शर्मा ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा क्षेत्रों से 17 लाख 77 हजार 526 मतदाता अपने मत के अधिकार का प्रयोग करेंगे। इस लोकसभा क्षेत्र में कुरुक्षेत्र जिले में 7 लाख 58 हजार 505 मतदाता, कैथल जिले से 8 लाख 12 हजार 336 और रादौर हल्का से 2 लाख 6 हजार 685 मतदाता शामिल है। इस लोकसभा क्षेत्र की 9 विधानसभा क्षेत्रों में 1848 बूथ बनाए गए है। अहम पहलू यह है कि इस बार लोकसभा चुनावों में 85 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के मतदाता घर बैठकर ही अपने मत का प्रयोग कर सकते है। इसके लिए मतदाता को निर्वाचन आयोग की सक्षम एप और जिला निर्वाचन कार्यालय या एआरओ को लिखित आवेदन देना होगा। इस आवेदन के बाद प्रशासन की तरफ से घर बैठकर वोट डालने की व्यवस्था की जाएगी।
एडीसी डा. वैशाली शर्मा मंगलवार को लघु सचिवालय के सभागार में लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रही थी। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 को पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने में मीडिया का अहम योगदान रहेगा। इस देश में मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है। इसलिए मीडिया स्वतंत्र रूप से लोकसभा आम चुनाव की गतिविधियों को समाज के समक्ष रख सकते है। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव का कार्यक्रम भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी किया जा चुका है। इस चुनाव कार्यक्रम में 29 अप्रैल को गजट नोटिफिकेशन होगा और नामांकन की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी, 6 मई को नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन होगा, 7 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, 9 मई तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापिस ले सकते है, इसके उपरांत 25 मई को मतदान होगा तथा 4 जून को मतों की गणना का कार्य किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा विधानसभा क्षेत्र में 193351 मतदाताओं में 93086 महिला और 2 वोट थर्ड जेंडर के है, शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में 169852 मतदाताओं में 80841 महिला और 2 थर्ड जेंडर मतदाता है। इसी तरह थानेसर विधानसभा क्षेत्र में 210730 मतदाताओं में 101336 महिला व 3 थर्ड जेंडर तथा पिहोवा विधानसभा क्षेत्र में 184572 में से 88662 महिला व 4 वोट थर्ड जेंडर के है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र जिले में कुल 758505 मतदाताओं में से 3 लाख 63 हजार 925 महिला व 11 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। उन्होंने कहा कि कैथल की गुहला, कलायत, कैथल व पूंडरी विधानसभा क्षेत्र में 8 लाख 12 हजार 336 तथा यमुनानगर की रादौर विधानसभा क्षेत्र में 206685 मतदाता है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में 554 जगहों पर 810 बूथ बनाए गए है। इनमें ग्रामीण क्षेत्र में 85 जगहों पर 201 और शहरी क्षेत्र में 429 जगहों पर 609 बूथ बनाए गए है। जबकि रादौर में 231 और कैथल जिले में 807 बूथ बनाए गए है। इस मौके पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी डा. नरेंद्र सिंह, चुनाव तहसीलदार सरला, एआईपीआरओ बलराम शर्मा, सहायक मीनू, सर्वजीत सिंह, विनोद कुमार, सुनील कुमार मराठा उपस्थित थे।
80 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के है 20035 मतदाता।
एडीसी डा. वैशाली शर्मा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में 80 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के 20035 मतदाता है, जबकि 100 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के 635, पीडब्लयूडी के 11726 और 63 प्रोमिनेंट पर्सन के वोट शामिल है।
कुरुक्षेत्र में बनाए जाएंगे 4 मार्डल पोलिंग स्टेशन
कुरुक्षेत्र जिले की प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक मॉडल पोलिंग स्टेशन लोकसभा चुनावों के दौरान बनाया जाएगा। इस प्रकार इस जिले में 4 मॉडल पोलिंग स्टेशन, 4 महिला पोलिंग स्टेशन और 4 पीडब्लयूडी पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इन चारों पीडब्लयूडी पोलिंग स्टेशन पर पीडब्लयूडी अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति करने का प्रयास किया जाएगा।
कुरुक्षेत्र में 24 एफएसटी और 24 एसएसटी टीमों का किया गठन
लोकसभा आम चुनाव- 2024 को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए प्रशासन की तरफ से 24 फ्लाईंग स्क्वायड टीम, 24 स्टेटिक सर्विलांस टीम, 24 जोनल मजिस्ट्रेट, 67 सेक्टर अधिकारी, 4 वीडियो सर्विलांस टीम, इलेक्शन एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग टीम, वीडियो व्यूईंग टीम, एमसीएमसी टीम का गठन किया जा चुका है।
चुनावों से संबंधित टोल फ्री नंबर 1950 पर दर्ज करवाई जा सकती है शिकायत।
लोकसभा आम चुनाव 2024 को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से टोल फ्री नंबर 1950 के लिए कंट्रोल रुम स्थापित कर दिया गया है। इस टोल फ्री नंबर पर चुनावों से संबंधित कोई भी शिकायत दर्ज करवा सकते है और कोई भी जानकारी ले सकते है। इसके अलावा सी- विजिल एप पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते है और सक्षम एप पर 85 वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग या पीडब्लयूडी मतदाता मदद के लिए आवेदन कर सकते है।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਸ੍ਰੀ ਵੀਰਇੰਦਰ ਅਗਰਵਾਲ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅਤੇ ਸੈਸ਼ਨ ਜੱਜ, ਫਿਰੋਜੁਪਰ ਵੱਲੋਂ ਕੇਂਦਰੀ ਜ਼ੇਲ੍ਹ, ਫਿਰੋਜਪੁਰ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਦੌਰਾ

Tue Mar 19 , 2024
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ 19 ਮਾਰਚ, 2024 {ਕੈਲਾਸ਼ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਸੰਵਾਦਦਾਤਾ}= ਸ਼੍ਰੀ ਵੀਰਇੰਦਰ ਅਗਰਵਾਲ, ਮਾਨਯੋਗ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਅਤੇ ਸੈਸ਼ਨਜ਼ ਜੱਜ-ਸਹਿਤ-ਚੇਅਰਮੈਨ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਜੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਜ਼ੇਲ੍ਹ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੈਡਮ ਏਕਤਾ ਉੱਪਲ, ਚੀਫ ਜੁਡੀਸ਼ੀਅਲ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਸਹਿਤ ਸਕੱਤਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਅਥਾਰਟੀ, ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ, […]

You May Like

advertisement