ठाकुर महासभा की बैठक में बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर वल -मदिरा पान से दूर रहें, भाई का करें सम्मान

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फरीदपुर में ठाकुर महासभा तहसील शाखा की मासिक बैठक तहसील प्रभारी ठाकुर सुधीर सिंह सोलंकी के सिसैया मगनपुर स्थिति निवास पर ठाकुर अमरेन्द्र पाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मंडल अध्यक्ष एडवोकेट अमित तोमर वरिष्ठ समाजसेवी ने कहा कि बहुत हो गया अब आपसी मतभेद भुलाकर एकजुटता का परिचय देते हुए अपने बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर विशेष ध्यान देकर राष्ट्र हित में कार्य करें। उन्होंने कहा कि एकता में ही शक्ति है कई ऐसे मुद्दे सामने आए जिसमें क्षत्रिय समाज ने बढ़ चढ़कर एकता का प्रदर्शन भी किया है। उन्होंने कहा हमारी एकता समाज व देश को बल प्रदान करती है। संरक्षक मुख्य वक्ता जगत पाल सिंह चौहान ने रामायण का प्रसंग सुनाते हुए भाई का आदर करने की अपील कर मदिरा पान से दूर रहने की सलाह दी। अध्यक्षता करते हुए अमरेंद्र पाल सिंह ने सभी आगंतुकों को धन्यवाद देते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। बैठक में सुधीर सोलंकी तहसील प्रभारी, नरेश पाल सिंह नगर अध्यक्ष, अनुराग तोमर ब्लॉक उपाध्यक्ष, अनिल सिंह नगर महामंत्री, अनुराग सिंह ब्लॉक महामंत्री, दीपक सोलंकी, संजीव सोलंकी, हेम सिंह कठेरिया, ज्ञानेंद्र पाल सिंह, महेंद्र पाल सिंह, वैभव सोलंकी, अशोक सिंह, महेश सिंह सोलंकी, अजीत सोलंकी, अजय सोलंकी, संजीव सिंह सोलंकी, मुनेंद्र पाल सोलंकी, शुभम तोमर, रजत सिंह कठेरिया, मिलन सोलंकी, प्रिंस सोलंकी सहित गणमान्य क्षत्रियों और पदाधिकारी ने भी हिस्सा लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थाना सिरौली पुलिस द्वारा की कार्रवाई: 15 पौव्वे देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Mon Jul 14 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली, सिरौली: थाना सिरौली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 15 पौव्वे देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।पुलिस […]

You May Like

Breaking News

advertisement