Uncategorized

श्रद्धा भाव से निकली कलशयात्रा सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ प्रारंभ

श्रद्धा भाव से निकली कलशयात्रा सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ प्रारंभ।
=हाथी,घोड़ा और शंखनाद के साथ सैकड़ों कन्याएं हुई शामिल।
=छोटी सरयू का पावन जल यज्ञ मण्डप में किया गया स्थापित।
सगड़ी (आजमगढ़): सगड़ी तहसील के मिश्रपुर लाटघाट स्थित श्री राम जानकी शिव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्रीमद् भगवत गीता कथा ज्ञानयज्ञ के प्रथम दिवस सैकड़ों कन्याओं द्वारा कल्याणपुर घाट स्थित छोटी सरजू से कलश में लाए गए पावन जल को यज्ञ मंडप में वैदिक मंत्रों के बीच स्थापित किया गया। कलश शोभायात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु जयकारे और महिलाए मंगल गीत गाते हुए चल रही थी।
यज्ञ के आयोजन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा ने बताया गया कि 12 नवंबर से 19 नवंबर तक विष्णु महायज्ञ चलेगा। सायं काल 3:00 से 7:00 तक श्रीमद् भागवत कथा का रसपान महामंडलेश्वर केशव मठ पीठाधीश्वर स्वामी चिदम्बरानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा कराया जाएगा। यज्ञ पर्यंत प्रतिदिन भंडारे का आयोजन किया गया है। यज्ञ परिक्रमा और प्रवचन में आने वाली श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा।कलश शोभायात्रा के दौरान कोतवाली प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में काफी संख्या में पुलिस बल तैनात था।सोनू सिंह अनिल मिश्रा ज्ञानेंद्र मिश्रा पूर्व विधायक वंदना सिंह रामाश्रय राय व्यवस्था में लग रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel