कपिल मुनि मन्दिर, तीर्थ, बाबा बद्री नारायण समाधि स्थल कोल के महंत बने स्वामी कृष्ण पुरी

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

साधुसमाज एवं गांववासियों ने महंत कृष्ण पुरी का किया पट्टाभीषेक।
चादर की रस्म अदा की।

कुरुक्षत्र कोल :- कोल गांव में स्थित अति प्राचीन कपिल मुनि मन्दिर तीर्थ व बाबा बद्री नारायण समाधि स्थल का पूर्णरूप से कार्यभार आज मकर संक्रांति के पावन पर्व पर साधुसमाज एवं गांववासियों ने महंत कृष्ण पुरी को सौंपा।
इस अवसर पर आज मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमे गांववासियों व महिलाओं ने यज्ञ में आहुति डाली पश्चात भारत साधुसमाज के प्रदेशाध्यक्ष महत बंशी पुरी जी महाराज के आशीर्वाद से साधुसमाज एवं गांववासियों द्वारा महंत कृष्ण पुरी का पट्टाभिषेक चादर की रस्म अदा की गई।
चादर की रस्म पंडित अभिषेक के द्वारा मंत्रोचारण के साथ 5 स्थानों के महंत बाबा राम गिरि जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई।
गांववासियों द्वारा साधु समाज को तिलक लगा कर पंगत भोजन करवाया गया।
इस अवसर पर महंत जगन्नाथ पुरी जी महाराज, स्वामी वेद पुरी, महंत लक्ष्मी नारायण पुरी, महंत मनोहर गिरि,महंत सत्यनारायण पुरी, महंत कमला पुरी, षडदर्शन साधुसमाज के संगठन सचिव वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, स्वामी खडांग पुरी, स्वामी रोशन पुरी व जसबीर , कृष्ण कुमार, बाबूराम, श्याम सुंदर ,जसमेर इत्यादि मौजूद रहे विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे भरी संख्या में आमजन ने भाग लिया।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सियाराम वेलफेयर सोसाइटी की ओर से माघी के पवित्र दिहाड़े पर जरूरतमंद लोगों के लिए राशन वितरण किया, कंबल दान में दिए ,मीठे चावल और चाय बिस्कुट का लंगर लगाया

Fri Jan 14 , 2022
फिरोजपुर 14.01.2022 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}:- सियाराम वेलफेयर सोसाइटी फिरोजपुर की ओर से मंदिर नैनो भगत अड्डा खाई पर जरूरतमंद लोगों को राशन वितरण किया कंबल दान में दिए मीठे चावलों और चाह, बिस्कुट का लंगर भी लगाया गया श्री कमल शर्मा अध्यक्ष रोटरी क्लब फिरोजपुर कैंट श्री गुलशन […]

You May Like

Breaking News

advertisement