Uncategorized
मध्य प्रदेश /मऊगंज कलेक्टर और एसपी का हुआ तबादला, एक साथ जारी हुए आदेश


मध्य प्रदेश /मऊगंज कलेक्टर और एसपी का हुआ तबादला, एक साथ जारी हुए आदेश
स्टेट हेड /राहुल कुशवाहा मध्य प्रदेश..8889284934
मऊगंज में हुई घटना के बाद लगातार सरकार एक्शन मोड पर है कलेक्टर अजय श्रीवास्तव और पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर का आधी रात स्थानांतरण कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के मऊगंज में हुई हिंसा के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गई है। मऊगंज पुलिस अधीक्षक के बाद मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव का भी तबादला कर दिया गया है। आधी रात को दोनों अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए गए हैं मऊगंज पुलिस अधीक्षक रसना ठाकुर के स्थान पर आईपीएस दिलीप सोनी को जिले का प्रभार दिया गया है, वही कलेक्टर अजय श्रीवास्तव के स्थान पर संजय कुमार जैन (2015) को मऊगंज का प्रभार दिया गया है इस बड़ी कार्रवाई से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।