जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने किया मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्वागत

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

जग ज्योति दरबार से हजारों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्वागत करने पहुंचे।

कुरुक्षेत्र, 19 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के चंडीगढ़ से करनाल जाते हुए जी.टी. रोड़ पर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर महंत राजेंद्र पुरी के साथ जग ज्योति दरबार के हजारों सेवक एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उत्पन्न पावन गीता की जन्मस्थली कुरुक्षेत्र के लोगों के लिए वास्तव में कर्म का संदेश सार्थक हो रहा है। कुरुक्षेत्र की भूमि से ही सांसद नायब सैनी को राज्य के लोगों की सेवा का अवसर प्राप्त हुआ है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व एवं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल मार्गदर्शन में ही हरियाणा की जनता सभी 10 लोकसभा सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देगी।
मुख्यमंत्री नायब सैनी के जी. टी. रोड़ पर स्वागत अवसर पर महंत राजेंद्र पुरी व अन्य।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आगामी लोक सभा चुनाव को निष्पक्ष/शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अधिकारियों के साथ थाना पुलिस के साथ किया गया क्षेत्र में फ्लैग मार्च

Wed Mar 20 , 2024
दीपक शर्मा (संवाददाता) बरेली : आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बरेली के निर्देशन में जनपदीय पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस फोर्स व अर्धसैनिक बल के साथ जनपद बरेली के नगर प्रथम सर्किल, तृतीय सर्किल थाना क्षेत्रान्तर्गत संवेदनशील […]

You May Like

advertisement