समर्थगुरु धाम माधोपुर में माया उपनिषद की रचना हुई : समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक
संवाददाता – उमेश गर्ग

हिमाचल माधोपुर : आचार्य कुंजबिहारी, स्टेट कोऑर्डिनेट समर्थगुरु संघ, हिमाचल प्रदेश ने जानकारी दी कि समर्थगुरु धाम माधोपुर में देश भर से साधक मित्रों ने परिवार सहित भाग लिया है और माया उपनिषद के साक्षी बने हैं। इसके साथ ही शब्द योग एवं मंगल प्रज्ञा की गंगा भी चल रही है। सभी साधक मित्र अपने परिवार सहित आदरणीय समर्थगुरु के सान्निध्य का आनन्द ले रहे हैं।
आदरणीय समर्थगुरू ने माया के गूढ़ रहस्य को बताया।
आज समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया ने माया उपनिषद् में माया से कैसे मैत्री करें और कैसे उससे मुक्त हों ?
इसके 12 अत्यंत महत्वपूर्ण उपाय बताए। उत्साह और उमंग से भरपूर उत्सव साधकों ने धूम धाम से मनाया।
ट्विटर के माध्यम से आदरणीय समर्थगुरू ने बताया कि संतोष और कर्मठता का जो संगम है, वह है निष्काम कर्मयोग। फल के प्रति संतोष है, फिर भी कर्मठता में कोई कमी नहीं है, पुरुषार्थ में कोई कमी नहीं है।
इस शुभ अवसर पर केंद्रीय संयोजक आचार्य दर्शन, पंजाब के संयोजक आचार्य डॉ. मुनिष, आचार्य अमरेश झा, जम्मू कश्मीर के संयोजक डॉ. विजय शर्मा, आचार्य गोपाल के साथ देश विदेशों से आए साधक उपस्थित रहें।
हिमाचल के जोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि सनातन धर्म में सच्चे साधक के जीवन में जीवित पूर्ण सदगुरु की विशेष भूमिका होती है। त्रेता युग में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के सदगुरु महर्षि वशिष्ठ जी थे। जिनसे संपूर्ण वेद और शास्त्रों का अनुभव ज्ञान प्राप्त किया। विश्व में सभी राम राज्य चाहते है। द्वापर युग में भगवान् श्री कृष्ण ने अपने सदगुरु संदीपनी जी से ध्यान और योग की दीक्षा ली और योगेश्वर कहलाए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र से झांसा रोड तक 35 किलोमीटर सडक़ के नवनिर्माण पर खर्च होगा 6 करोड़ 27 लाख का बजट : विश्राम कुमार मीणा

Sat Oct 18 , 2025
कुरुक्षेत्र से झांसा रोड तक 35 किलोमीटर सडक़ के नवनिर्माण पर खर्च होगा 6 करोड़ 27 लाख का बजट : विश्राम कुमार मीणा गांव ठसका मीरां जी में खुले दरबार में उपायुक्त के आदेशों के बाद सडक़ निर्माण कार्य हुआ शुरू। लगभग 15 किलोमीटर सडक़ पर होगी कारपेटिंग।10 किलोमीटर सडक़ […]

You May Like

Breaking News

advertisement