शिक्षा ही राष्ट्र का कल्याण कर सकती हैं ये कहना है मीना हरित,

मन्दसौर से ब्यूरो चीफ मंगल देव राठौर की खास रिपोर्ट

शिक्षा ही राष्ट्र का कल्याण कर सकती है – प्राचार्य मीना हरित
महिला सुरक्षा समन्वय शाखा ने मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती

नीमच। महिला सुरक्षा समन्वय शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती उत्साह के साथ मनाई। कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए सादगीपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बुधवार को शाम 4 बजे भागेश्वर मंदिर में यह आयोजन उनके चित्र पर माल्‍यापर्ण करते हुए उन्‍हें श्रद्धापूर्वक याद कर स्वामी विवेकानंद द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया।
सीताराम जाजू कन्या कॉलेज की प्राचार्य मीना हरित ने कहा स्वामी जी द्वारा अमेरिका के शिकागो में दिए गए भाषणों के बारे में बताया । श्रीमती हरित ने स्वामी जी के जीवन इतिहास पर विस्तृत रूप से वर्णन किया और कहा कि आज स्वामी जी के उपदेश को अपना कर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शांति स्थापित की जा सकती है। घर-घर में स्वामी जी के विचारों को पहुंचाने और इसे पाठ्यक्रमों में शामिल करने की जरूरत है। स्वामी जी का जीवन युवाओं और हम सभी के लिए लिए आदर्श है। शिक्षा ही राष्ट्र का कल्याण कर सकती है। अत: युवाओं को अच्छी शिक्षा ग्रहण करनी चाहिए।कार्यक्रम में मुख्य विशेष अतिथि ज्योति खंडेलवाल थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूनम रोहिडा ने किया। कार्यक्रम का संचालन महिला सुरक्षा समन्वय शाखा जिला संयोजिक लक्ष्मी प्रेमाणी ने किया। स्वागत गीत ज्योति नरेला ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना जायसवाल, उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय की पूर्व प्राचार्य निर्मला गुप्ता छाया जयसवाल अरुणा तलरेजा, कमलेश मांदलिया, पलक लालवानी, आशा ददलानी, वर्षा लालवानी, नीतू मेघवानी, कीर्ति श्रीवास्तव, वैशाली प्रजापति, सपना मंगवानी, हेमलता धाकड़ सहित कई महिलाएं उपस्थिति थी। कार्यक्रम का संचालन महिला सुरक्षा समन्वय शाखा जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी ने किया एवं आभार सुमन शर्मा ने किया।

Read Article

Share Post

uttarakhand reporter

साग़र मलिक उतराखंड प्रभारी(वी वी न्यूज़)

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उतराखंड: पुलिस प्रशासन और CRP ने शहर में निकाला फ़्लैग मार्च,

Thu Jan 13 , 2022
स्लग- पुलिस प्रशासन व C R P ने शहर में निकाली फ्लैग मार्च।स्थान :- हल्दीचौड।रिपोर्टर :- ज़फ़र अंसारी। एंकर :- चुनाव को लेकर हल्दीचौड में पुलिस व प्रशासन पुरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रहा है, इसे लेकर आज हल्दीचौड शहर में C R P व पुलिस ने मिलकर पूरे […]

You May Like

Breaking News

advertisement