विधायक सुभाष सुधा व सेशन जज अजय कुमार शारदा ने मानव कल्याण के लिए हवन यज्ञ में डाली आहुति

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 9416191877

कुरुक्षेत्र 14 जनवरी : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन तिल का दान करने से शनि दोष से मुक्ति मिलती है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन तांबे के लोटे से सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से पद और सम्मान में वृद्धि होती है। शारीरिक और आध्यात्मिक शक्तियों का विकास होता है। भगवान सूर्य का आशीर्वाद मिलता है। उत्तरायण से दिन बड़ा और रात्रि छोटी होनी शुरु हो जाती है। इस दिन से खरमास खत्म हो जाता है।
विधायक सुभाष सुधा शुक्रवार को कुरुक्षेत्र बार एसोसिएशन द्वारा कोर्ट कांपलेक्स में आयोजित हवन यज्ञ में आहुति डालने के दौरान बोल रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार शारदा, जिला बार एसोसिएशन के प्रधान राजेंद्र जुनेजा सहित बार के अन्य सदस्यों व अधिवक्ताओं ने हवन यज्ञ में आहुती डालकर मानव कल्याण की कामना की है। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि मकर संक्रांति के दिन को स्नान, दान और ध्यान के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इस दिन तिल के दान का अधिक महत्व है। इस दिन सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं और सूर्य छह माह दक्षिणायन में रहने के बाद उत्तरायण में हो जाते है। मकर संक्रांति के दिन ग्रहों के राजा सूर्य धनु राशि को छोडक़र अपने पुत्र शनि की राशि में आते है। सूर्य और शनि का संबंध मकर संक्रांति के पर्व से होने के कारण यह काफी महत्वपूर्ण पर्व होता है।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीमद्भागवत कथा में श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

Fri Jan 14 , 2022
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 9416191877छाया – धर्मचंद वर्मा। कुरुक्षेत्र, 14 जनवरी :- केडीएस पिपल केयर की ओर से सिद्ध पीठ मां बगलामुखी मंदिर के तत्वाधान में शीला नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पांचवे दिन शुक्रवार को कथा व्यास आर्यमन कौशिक महाराज ने श्रीकृष्ण की […]

You May Like

Breaking News

advertisement