कुरुक्षेत्र में तीर्थ स्थलों के उत्थान में नन्दा जी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा : डॉ. ममता सचदेवा

कुरुक्षेत्र में तीर्थ स्थलों के उत्थान में नन्दा जी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा : डॉ. ममता सचदेवा

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक

कुवि के नंदा केन्द्र में भक्ति/प्रेरक संगीत प्रतियोगिता आयोजित।

कुरुक्षेत्र, 21 मई : गुलजारी लाल नंदा नीतिशास्त्र- दर्शनशास्त्र केन्द्र संग्रहालय एवं पुस्तकालय की ओर से कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में आयोजित भाषण प्रतियोगिता और भक्ति/प्रेरक संगीत प्रतियोगिता के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि डॉ. ममता सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में तीर्थ स्थलों के उत्थान में श्रीगुलजारी लाल नन्दा जी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने संकल्पित, संगठित एवं सच्ची निष्ठा भाव से कुरुक्षेत्र को वैश्विक स्तर पर ले जाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि यदि हम अपने जीवन में सदाचार अपनाकर आगे बढ़े तो हमें निश्चित ही सफलता मिलेगी। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती व माँ भारती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया गया। इस अवसर पर बृज शर्मा, डॉ. मुनीश ठाकुर और गायत्री कौशल निर्णायक मण्डल की भूमिका में मौजूद रहे।
कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की प्रो. सुनीता सिरोहा ने भक्ति/प्रेरक संगीत प्रतियोगिता में भागीदारी करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय श्री गुलजारी लाल नंदा जी के मार्ग पर चलकर कुरुक्षेत्र के विकास में योगदान देना ही सही मायनों में उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। केंद्र की प्रो. इंचार्ज प्रो. शुचिस्मिता ने सभी अतिथियों का व निर्णायक मंडल का स्वागत किया व केन्द्र की गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। मंच संचालन डॉ. पुरुषोत्तम कुमार ने किया।
प्रेरणा-गीत प्रतियोगिता में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल की टीम रही प्रथम।
केन्द्र की प्रो. इंचार्ज प्रो. शुचिस्मिता ने बताया कि प्रेरणा-गीत प्रतियोगिता में ज़िले के प्रत्येक विद्यालय से आठवीं से बारहवीं तक के चार से छः प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रेरणा-गीत प्रतियोगिता में डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र की टीम ने प्रथम, अग्रसेन पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र की टीम ने द्वितीय तथा सैनी पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा बाबा सिद्धनाथ इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, कुरुक्षेत्र और राजकीय उच्च विद्यालय, कैंथला खुर्द कुरुक्षेत्र की टीम ने संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया।
सभी नागरिकों को देश के संविधान का पालन करना चाहिए : प्रो. अनिता दुआ।
कुवि में छात्रों के लिए चलाया गया राष्ट्र प्रथम अवधारणा जागरूकता अभियान।

कुरुक्षेत्र, 21 मई : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में शिक्षक प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान द्वारा बीएड के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रप्रथम की अवधारणा से संबंधित जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें संस्थान की प्राचार्या प्रो. अनीता दुआ ने कहा कि सभी नागरिकों को देश के संविधान का पालन करना चाहिए और देश के कानून का सम्मान करते हुए देश के विकास में योगदान देना चाहिए।
संस्थान के सहायक प्रोफेसर दिविज गुगनानी ने विद्यार्थियों को बताया कि राष्ट्र हित के महत्वपूर्ण विचार को सबसे आगे रखते हुए देश का नागरिक होने के नाते अपने कर्तव्य और दायित्वों को समझना चाहिए। रिटायर्ड आर्मी पर्सन योगेंद्र ने मॉक ड्रिल के माध्यम से विद्यार्थियों को आपातकालीन स्थिति से उभरने के लिए और मनोवैज्ञानिक रूप से तैयार रहने के लिए कुछ क्रियाएं करके दिखाई। इस अवसर डॉ. रोहिणी, डॉ. दिग्विजय, डॉ. रीटा सैनी, डॉ. ममता चावला, डॉ. अंग्रेज सिंह, रीना यादव, पूजा सैनी, कंवलप्रीत कौर, मनप्रीत, कविता और गैर-शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश भगत यूनिवर्सिटी ने उत्तरी अमेरिका में की नए कैंपस की शुरुआत, छात्रों को मिलेगा एमबीबीएस में सुनहरा अवसर

Thu May 22 , 2025
देश भगत यूनिवर्सिटी ने उत्तरी अमेरिका में की नए कैंपस की शुरुआत, छात्रों को मिलेगा एमबीबीएस में सुनहरा अवसर सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ऑस्ट्रेलिया ब्यूरो चीफ – विनायक कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 कुरुक्षेत्र,21 मई : देश भगत यूनिवर्सिटी (नैक ग्रेड ए+) ने उत्तरी अमेरिकी महाद्वीप में स्थित […]

You May Like

Breaking News

advertisement