भारतीय किसान यूनियन (सुनील) पार्टी में नए पदाधिकारियों ने ली सदस्यता

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : भारतीय किसान यूनियन (सुनील) पार्टी में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आज कुछ नए पदाधिकारियों ने विधिवत सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी तथा महिला मोर्चा की दिग्गज पदाधिकारी सुनीता सिंह आदि पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि संगठन को आगे ले जाने के लिए सभी को लगन, मेहनत एवं ईमानदारी के साथ कार्य करना होगा।
नए शामिल हुए पदाधिकारियों में अनूप रायजादा को प्रदेश मंत्री पद की सदस्यता ग्रहण कराई गई। तथा कहा कि संगठन के उद्देश्यों एवं किसान हितों की रक्षा हेतु पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की शपथ ली।
इस मौके पर संगठन विस्तार, किसानों की समस्याओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। संगठन ने विश्वास जताया कि नए सदस्य अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए संगठन को नई ऊँचाईयों तक पहुँचाएंगे। तथा किसानों के हित में हमेशा तत्पर रहेंगे। जय जवान जय किसान

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नॉवल्टी प्लाज़ा के सामने फुटपाथ धंसा, राहगीरों की जान पर बन आई

Tue Jul 22 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक सिविल लाइंस स्थित नॉवल्टी चौराहे के पास नॉवल्टी प्लाज़ा मार्केट के सामने फुटपाथ का एक हिस्सा अचानक धंस गया है। यह समस्या बीते तीन दिनों से बनी हुई है, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को खासी परेशानी […]

You May Like

Breaking News

advertisement