Uncategorized

मां सीता रसोई के पदाधिकारियों ने की बागेश्वर धाम में आयोजित निःशुल्क सामूहिक 300 कन्या विवाह महोत्सव में सहभागिता

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी।

वृन्दावन : मां सीता रसोई एवं संकट मोचन सेना (महिला प्रकोष्ठ) पंजाब प्रांत के पदाधिकारियों ने बागेश्वर धाम में आयोजित निःशुल्क सामूहिक 300 कन्या विवाह महोत्सव में सहभागिता की।साथ ही बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पण्डित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को इस वृहद आयोजन के लिए बधाई दीं।ज्ञात हो कि बागेश्वर धाम सरकार के नेतृत्व में समय-समय पर निर्धन-निराश्रित व असहाय कन्याओं के विवाह का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से किया जाता है।जिसके चलते 7वीं बार यह आयोजन सम्पन्न हुआ।जिसमें 300 कन्याओं का विवाह संस्कार वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य सम्पन्न हुआ।जिसमें पण्डित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के द्वारा सभी कन्याओं को दैनिक उपयोग का सामान भी निःशुल्क प्रदान किया गया।
इस अवसर पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पण्डित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने मां सीता रसोई की संस्थापक, संकट मोचन सेना (महिला प्रकोष्ठ) पंजाब प्रांत की अध्यक्ष “पंजाब रत्न” श्रीमती मनप्रीत कौर, मां सीता रसोई के प्रबन्धक आचार्य अशुंल शर्मा, मथुरा- वृन्दावन नगर निगम के पार्षद सुमित गौतम एवं श्रीमती भारती शर्मा आदि को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं पटुका, प्रसादी माला आदि भेंट करके सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज, अयोध्या स्थित हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास महाराज, पद्मविभूषण “दीदी मां” साध्वी ऋतंभरा, ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज (स्वामी मुनि जी), चित्रकूट स्थित तुलसी पीठ के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास महाराज (जय भैया), प्रख्यात भागवताचार्य सुमंत कृष्ण शास्त्री, बागेश्वर धाम सरकार के परम् लाडले आचार्य रोहित रिछारिया आदि की उपस्थिति विशेष रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel