महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के कई पोलिंग बूथों का किया दौरा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कैंट विधानसभा क्षेत्र के कई पोलिंग बूथों का दौरा किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को समझा तथा नए मतदाताओं के वोट बनवाने हेतु फार्म भरवाए।
कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष श्री दिनेश दद्दा ने किया। उन्होंने पार्टी के बीएलए (BLA) को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम जुड़ने से वंचित न रहने पाए। साथ ही उन्होंने एसआईआर के दौरान छूटे हुए वैध मतदाताओं से अपील की कि वे अपने दावे प्रस्तुत करें तथा आने वाले किसी भी नोटिस का सावधानीपूर्वक जवाब देकर अपने मताधिकार को सुरक्षित रखें।
इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट चेतावनी दी कि एक भी वैध मतदाता किसी भी कारण से अपने मताधिकार से वंचित न होने पाए। यदि ऐसा होता है तो सरकार को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रवक्ता पंडित राज शर्मा,आशीष रुस्तम, प्रवीण मिश्रा, डॉ. सरताज हुसैन, मनोज कुमार घोष, तीरथ मधुकर, विनोद कुमार, एवं सतीश चंद्र सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिलाधिकारी द्वारा स्वयं जाकर विभिन्न बूथों का किया गया निरीक्षण

Mon Jan 19 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : विधानसभा निर्वाचक नामावली विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत बूथों पर निर्वाचक नामावलियो कि अनन्तिम सूची को आमजन को बीएलओ द्वारा पढ़ कर सुनाया गया।उक्त कार्य का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह ने आज विभिन्न बूथों पर जाकर स्वयं निरीक्षण किया गया।जिलाधिकारी द्वारा एवरग्रीन […]

You May Like

advertisement