Breaking Newsछत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सांसद खेल महोत्सव के दूसरे दिन हॉकी, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कराते, फेसिंग, फुटबॉल सहित विभिन्न खेलों का हुआ आयोजन

जांजगीर-चांपा 30 अगस्त 2025/ राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिले में सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ किया गया है। जिसके अंतर्गत 29 से 31 अगस्त तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।
      इसी तारतम्य में आज दूसरे दिन हॉकी, वालीबाल, हैण्डबाल, कराते, फुटबाल, फेसिंग, खेल से संबंधित विषयों पर वाद विवाद व फिटनेस टॉक सहित विभिन्न खेल एवं फिटनेस गतिविधियों का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे खेल प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों का उत्सावर्धन करते हुए पुरूस्कृत कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान इजी. रवि पांडेय, एसडीएम जांजगीर एवं जिला खेल अधिकारी श्री सुब्रत प्रधान सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे।
31 अगस्त को जिले में होंगे विविध खेल कार्यक्रम का आयोजन –
     31 अगस्त को प्रातः 7.30 बजे शासकीय हाई स्कूल मैदान से कचहरी चौक, नेताजी चौक लिंक रोड होते हुए वापस शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर तक साइकिल रैली एवं हसदेव पब्लिक स्कूल (लछनपुर) चांपा में अंडर 19 वर्ग शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
plz call me jitendra patel