Uncategorized

उत्तराखंड: राजभाषा हिंदी के प्रयोग की समीक्षा करनी पहुंची संसदीय उप समिति

उत्तराखंड: राजभाषा हिंदी के प्रयोग की समीक्षा करनी पहुंची संसदीय उप समिति,
सागर मलिक

संसदीय उप समिति तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची है। सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात की।

प्रदेश में राजभाषा हिंदी के प्रयोग की समीक्षा करने के लिए गृह मंत्रालय की संसदीय राजभाषा समिति की पहली उप समिति के सदस्य शुक्रवार को उत्तराखंड पहुंचे। समिति सदस्यों ने राज्यपाल से मुलाकात की,

राजभवन में शुक्रवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से उप समिति ने मिलकर अपने दौरे के बारे में बताया। उप समिति का नेतृत्व राज्यसभा सांसद एवं संयोजक डॉ. दिनेश शर्मा कर रहे हैं। सदस्य विभिन्न विभागों के साथ बैठक कर कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

राज्यपाल ने समिति का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड हिंदी का उद्गम स्थल रहा है। यहां की सांस्कृतिक एवं शैक्षिक परंपराओं में हिंदी का गहरा प्रभाव है। उन्होंने कहा कि राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार और सरकारी कार्यों में उसके अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड निरंतर प्रयासरत है।

उप समिति के सदस्यों में सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, सांसद रामचंद्र जांगड़ा, सांसद विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी, सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, सांसद राजेश वर्मा, सांसद किशोरी लाल, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, अपर सचिव स्वाति एस भदौरिया, उप समिति के सचिव प्रेम नारायण आदि उपस्थित रहे,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel