मोहर्रम पर्व को लेकर ताजियेदारों के साथ शांति समिति की बैठक


मोहर्रम पर्व को लेकर ताजियेदारों के साथ शांति समिति की बैठक।
0बिजली की समस्या को लेकर ताजियेदारों ने किया शिकायत।
0तीन बार फोन करने पर एस डी ओ बिजली ने नहीं उठाए फोन।
सगड़ी/आजमगढ़ जौनपुर कोतवाली पर सोमवार को ताजियेदारों केसाथ कोतवाल जीतेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बठक मोहर्रम पर्व को लेकर आयोजित की गई ।जिसमें ताजियेदारों ने बिजली की समस्या एवं ताजिया निकालने को लेकर सुरक्षा की गुहार लगाते हुए लोगों ने माँग कीकि कुछ स्थानों पर ताजियेदारो को परेशानियो का सामना करना पड़ सकता है।
बैठक को संबोधित करते हुए कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि कुल 75स्थानों से ताजिया निकाली जायेगी,पर किसी भी नई परम्परा का निर्वहन नहीं किया जाएगा और न ही नए मार्गों से ताजिया निकाली जाएगी। प्रत्येक ताजिया निकाले जाने वाले स्थानों पर सुरक्षा की चौचक व्यवस्था होगी ।जिससे अराजक तत्वों पर पुलिस सादे परिधान में भी नजर रखी जाएगी ।किसी भी तरह की नई परम्परा का निर्वहन नहीं किया जाएगा। धौरहरा के प्रधान गुड्डू ने कहा कि ताजिया वाले रास्ते पर बिजली का तार लटका हुआ है। उसे ठीक कराया जाय। जिसपर एस डी ओ बिजली जीयनपुर को फोन कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह द्वारा तीन बार सरकारी सीयूजी नंबर पर किया गया पर फोन नहीं उठा।जिससे अवर अभियंता को बताया गया कि रास्ते से तार को ठीक कर दिया जाय।इस दौरान संभ्रांत नागरिकों में नगर पंचायत अध्यक्ष पुरूषोतम यादव, अलीम अहमद,मोहम्मद रजा,सैयद आदिल अब्बास, अहमद रिजवी, सलीम, इरफान महताब, अनीसुर रहमान, सहित जीयनपुर कोतवाली के समस्त इस आई इव कर्मचारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गौ सेवा समिति द्वारा गौ चिकित्सालय में "एक शाम कन्हैया के नाम" भजन संध्या का किया गया आयोजन

Tue Jun 24 , 2025
गौ सेवा समिति द्वारा गौ चिकित्सालय में “एक शाम कन्हैया के नाम” भजन संध्या का किया गया आयोजन (पंजाब) फिरोजपुर 23 जून {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}= गो सेवार्थ समिति लालगढ़ जाटान, श्रीगंगानगर ने गौ चिकित्सालय लालगढ़ में ‘एक शाम कन्हैया के नाम‘ भजन संध्या का आयोजन किया गया।भजन संध्या […]

You May Like

Breaking News

advertisement