Uncategorized
जानलेवा हमला करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

04.थाना – रौनापारःजानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
- पूर्व घटना का संक्षिप्त विवरण –*
दिनांक 26.10.2025 को ग्राम अराजी अजगरा मगर्वी (झंझनपुर) थाना रौनापार जनपद आजमगढ़ निवासी व्यक्ति द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दी गई कि कुछ लोगों ने हैंडपाइप गड़वाने को लेकर वादी तथा उसके परिजन के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से हमला कर दिया, जिससे वादी को सिर में गंभीर चोटें आईं तथा उसकी मोटरसाइकिल को क्षति पहुँचाई गई।
इस संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 402/2025 धारा 109/115(2)/352/324(4) बीएनएस बनाम नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी का विवरण –
व0उ0नि0 रामानुज शुक्ला मय हमराह टीम द्वारा दिनांक 29.10.2025 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त रामसकल पुत्र रामप्यारे निवासी अराजी अजगरा मगर्वी (झंझनपुर) को रौनापार बाजार से समय लगभग 12.05 बजे गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 402/2025, धारा 109/115(2)/352/351(3)/3(5) बीएनएस, थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त –
रामसकल पुत्र रामप्यारे, निवासी अराजी अजगरा मगर्वी (झंझनपुर), थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़, उम्र लगभग 32 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
- व0उ0नि0 रामानुज शुक्ला
- का0 श्रीप्रकाश पाण्डेय
- का0 सिकन्दर यादव
थाना रौनापार, जनपद आजमगढ़।




