Uncategorized
वैलेंटाइन डे का विरोध: इंदिरा गार्डन के सामने फूंका पुतला, गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे

रायबरेली
रिपोर्ट विपिन राजपूत
मो
वैलेंटाइन डे का विरोध: इंदिरा गार्डन के सामने फूंका पुतला, गूंजे राष्ट्रभक्ति के नारे
_
रायबरेली शहर कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा गार्डन के सामने शनिवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने वैलेंटाइन डे का जोरदार विरोध किया।कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकते हुए वैलेंटाइन डे को भारतीय संस्कृति के विरुद्ध बताया।नेतृत्व कर रहे मारुत त्रिपाठी ने 14 फरवरी को पुलवामा शहीदों की स्मृति का दिन बताया।उन्होंने कहा कि ऐसे दिन पाश्चात्य आयोजनों का विरोध जरूरी है।हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर जमकर नारेबाजी की गई।मौके पर पुलिस मौजूद रही। कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।




