पीडब्ल्यूडी एसडीओ ने चुनाव कार्य करने से किया इंकार

कलेक्टर ने थमाया नोटिस, 24 घंटे में किया जवाब तलब

तखतपुर एसडीओ ने निर्देश के बावजूद नहीं बनाया चेकपोस्ट

बिलासपुर, 22 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण एवं अनिवार्य कार्य से इंकार करने पर पीडब्ल्यूडी एसडीओ तखतपुर श्रीमती प्रियंका मेहता को कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवनीश शरण ने शोकॉज नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने 24 घंटे के भीतर उन्हंे जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। श्रीमती प्रियंका मेहता को लोकसभा चुनाव में व्यय अनुवीक्षण हेतु निर्धारित चेक पोस्ट पर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। एसडीएम एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी तखतपुर ने अपने प्रतिवेदन में बताया कि श्रीमती प्रियंका मेहता के द्वारा निर्देशों की अवहेलना करते हुए निर्धारित चेकपोस्ट पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित नहीं की गई थी। इसके अलावा उनसे इस संबंध में जानकारी के लिए संपर्क किया गया तो उन्होंने एसडीएम के साथ अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए दुर्व्यवहार किया। श्रीमती प्रियंका मेहता का यह कृत्य लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 28 क के प्रावधान के विरूद्ध है तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 03 के तहत गंभीर कदाचरण की श्रेणी में आता है, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत दण्डनीय है।

Read Article

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में स्वीप के तहत आयोजित हो रहे है विविध कार्यक्रम

Fri Mar 22 , 2024
महिला स्व सहायता समूह की दीदियों ने निकाली जागरूकता रैली मताधिकार का उपयोग करने ली शपथ बिलासपुर, 22 मार्च 2024/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘‘स्वीप’’ के तहत जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं। समूह की दीदियों के साथ ही बड़ी में संख्या अधिकारी-कर्मचारी, […]

You May Like

advertisement