विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के दौरान उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया रेल कर्मचारियों को सम्मानित

(पंजाब) फिरोजपुर 15 जुलाई [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

फिरोजपुर मंडल के विभिन्न विभागों के चयनित रेल कर्मचारियों को विश्व पर्यावरण दिवस अभियान 2025 के दौरान उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू द्वारा कुल 50 रेल कर्मचारियों को उनके कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मचारियों में मैकेनिकल, ऑपरेटिंग, कमर्शियल, पर्सनल, मेडिकल, इंजीनियरिंग, एकाउंट्स एवं इलेक्ट्रिक विभागों के कर्मचारी शामिल हैं। इस अवसर पर मंडल के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थिति रहे।

मंडल रेल प्रबंधक श्री संजय साहू ने सभी सम्मानित कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस समारोह का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दुर्गा एनक्लेव विकास समिति ने शोक जताया

Wed Jul 16 , 2025
दुर्गा एनक्लेव विकास समिति ने शोक जताया,सागर मलिककेदार मंडल उपाध्यक्ष श्री वीरेन्द पोखरियाल जी शकुंतला देवी जी काफ़ी लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थी, आज सुबह माता जी ने अंतिम सांस ली, दुर्गा एनक्लेव विकास समिति ने श्री वीरेंद्र पोखरियाल जी के आवास पर पहुंच कर शोकाकुल परिवार को […]

You May Like

advertisement