Uncategorized

संत महापुरुष हमेशा जनकल्याण चाहते हैं : महंत राजेंद्र पुरी

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

मनुष्य देह बड़े भाग्य से मिलती है, इसे जन कल्याण में लगाना चाहिए।

कुरुक्षेत्र, 16 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने रविवार को हवन यज्ञ के उपरांत दरबार के साप्ताहिक सत्संग में कहा कि संत महापुरुषों ने हमेशा लोगों को मर्यादा में रहकर समाज की सेवा करने का संदेश दिया है। संत महापुरुष हमेशा समाज कल्याण व जनकल्याण चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जीव को प्रभु सिमरन के साथ ही ज्ञान की प्राप्ति होती है। संतों के सान्निध्य एवं आशीर्वाद से समाज की जटिल समस्याओं का समाधान निकल सकता है। महंत राजेंद्र पुरी ने कहा कि संतों की वाणी भगवान की ही देन है। सत्संग से ही प्रभु के होने का अहसास होता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य देह बड़े भाग्य से मिलती है, हमें हमेशा प्रभु सिमरन से समाज की सेवा करनी चाहिए। इस अवसर पर दिनेश शर्मा, राजकुमार शर्मा, विजय मल्होत्रा, रजत राय, जोगिंदर सिंह, शिव कुमार शर्मा, जगदीश महाजन, राकेश शर्मा, राजू, दर्शना ग्रोवर, रमन कुमार इत्यादि भी मौजूद रहे।
महंत राजेंद्र पुरी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Compare Listings

Title Price Status Type Area Purpose Bedrooms Bathrooms
plz call me jitendra patel