हरियाणा में सुविधाओं के लिहाज से प्रदेश की सबसे अव्वल होगी लाडवा विधानसभा : सुमन सैनी

हरियाणा राज्य महिला बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कुरुक्षेत्र से प्रयागराज बस सेवा को हरी झंडी देकर किया रवाना। लाडवा से प्रयागराज तीर्थ के लिए निरंतर चलेगी बस सेवा, रोडवेज विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार तीर्थ यात्रियों के लिए शुरू की प्रयागराज तीर्थ तक बस सेवा।

लाडवा, प्रमोद कौशिक 1 फरवरी : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि हरियाणा में सुविधाओं के लिहाज से लाडवा विधानसभा सबसे अव्वल विधानसभा के रूप में अपनी पहचान बनाएंगी। इस विधानसभा के नागरिकों को तमाम मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाई जा रही है। इस हल्का के विकास, लोगों की समस्याओं, मांगों, स्वास्थ्य, शिक्षा और खेलों की उच्च स्तरीय सुविधाएं देने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 24 घंटे काम कर रहे है।
उपाध्यक्ष सुमन सैनी शनिवार को लाडवा बस स्टैंड पर हरियाणा रोडवेज विभाग कुरुक्षेत्र की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में बोल रही थी। इससे पहले उपाध्यक्ष सुमन सैनी, मुख्यमंत्री के कार्यालय प्रभारी कैलाश सैनी, भाजपा के जिला अध्यक्ष सुशील राणा, नपा अध्यक्ष साक्षी खुराना व एसडीएम पंकज सेतिया ने कुरुक्षेत्र लाडवा से प्रयागराज तक बस सेवा को हरी झंडी देकर शुभारंभ किया। इस दौरान उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने यात्रियों से बातचीत की और प्रयागराज महाकुंभ की यात्रा के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह बस रोजाना प्रयागराज तीर्थ के लिए लाडवा से 1:15 पर तथा कुरुक्षेत्र से दोपहर 2 बजे चलेगी। इसके साथ ही उपाध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान करने के लिए अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उपाध्यक्ष ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र लाडवा से प्रयागराज तक रोडवेज विभाग की तरफ से बस सेवा शुरू की गई है। इस बस सेवा से लाडवा कुरुक्षेत्र ही नहीं आस-पास के अन्य क्षेत्रों के लोगों को फायदा मिलेगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच है कि हर व्यक्ति प्रयागराज महाकुंभ में जाकर श्रद्धा और आस्था की डुबकी लगाए। इससे लोगों को अन्य राज्यों के प्रमुख तीर्थ स्थलों को देखने और जानने का अवसर भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हर क्षण लाडवा के विकास के बारे में सोचते है। आने वाले समय में लाडवा में अनेक विकासकारी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
उन्होंने एक प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा ही आमजन के हितों को जहन में रखकर कार्य करती है। इससे पहले विपक्षी दलों ने दिल्ली के लोगों का शोषण करने का काम किया। जिसके कारण दिल्ली के नागरिकों ने भाजपा को भारी मतों से जिताने का मन बना लिया है। इसके अलावा एक अन्य प्रश्न का जवाब देते हुए उपाध्यक्ष ने कहा कि आने वाले समय में हर राज्य में भाजपा की सरकार होगी और लोग सुखी जीवन व्यतीत करेंगे। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शिव गुप्ता, नरेन्द्र दबखेडा, डा. गणेश दत्त, प्रदीप सहगल, राहुल सैनी, अश्वनी जैन, देवराज, राजेश भूरा, अनिल गुप्ता, साधू सिंह, राजकुमार सैनी, सतप्रकाश शर्मा आदि उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं विधायक अशोक अरोड़ा ने

Sat Feb 1 , 2025
केंद्रीय बजट को निराशाजनक बताया वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं विधायक अशोक अरोड़ा ने। केवल एक प्रतिशत आयकर दाताओं के अलावा देश की 99% जनता के लिए कुछ नहीं है बजट में : अरोड़ा। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 1 फ़रवरी : हरियाणा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री एवं थानेसर के विधायक […]

You May Like

Breaking News

advertisement