वैक्सीनेशन कैंपेन के अन्तर्गत टेटनस तथा गला घोंटू खांसी टीकाकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : वैक्सीनेशन कैंपेन के अंतर्गत सीबीगंज क्षेत्र के दिल्ली पब्लिक स्कूल में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विश्राम सिंह एवं जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉक्टर प्रशांत रंजन एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर अजमेर सिंह के दिशानिर्देशन में टेटनस तथा गला घोंटू खांसी का टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर मधु गुप्ता की उपस्थिति में किया गया । तथा अवसर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक्टर मधु गुप्ता द्वारा बताया गया कि यह एक अभियान है जिसमे कक्षा 5 यानी 10 साल के बच्चों तथा कक्षा 10 यानी 16 साल के बच्चों को टी डी वैक्सीन से वैक्सीनेट किया जाएगा, ताकि इन बच्चों में टेटनस तथा गला घोंटू खांसी जैसी भयानक बीमारी न हो सके । तथा बताया कि डिप्थीरिया जिसे गला घोंटू भी कहते है यह एक संक्रामक बीमारी होती है ,जो की बैक्टीरिया से फैलती है। इसलिए इसकी रोकथाम के लिए सभी सरकारी स्कूल सहायता प्राप्त स्कूल तथा गैर सरकारी स्कूलों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया जाएगा।ताकि बीमारी की रोकथाम की जा सके एवं इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य श्री वी के मिश्रा एवं उनके समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा । अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सी बी गंज की तरफ से हिरदेश कुमार, मनमोहन सिंह ,सरिता कुमारी एवं सरस्वती आदि का विशेष सहयोग रहा ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्या को लेकर बीएसए सौंपा ज्ञापन

Fri May 2 , 2025
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षकों की समस्या को लेकर बीएसए सौंपा ज्ञापन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ इकाई बरेली के जिलाध्यक्ष / मांडलिक मंत्री मुकेश सिंह चौहान एवं जिलामंत्री शिवस्वरूप शर्मा के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत जनपद […]

You May Like

advertisement