थानेसर विधायक सुभाष सुधा बने राज्यमंत्री

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।
दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र : थानेसर विधानसभा क्षेत्र से श्री सुभाष सुधा को हरियाणा सरकार की कैबिनेट में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया है। इस हल्का को लगभग 20 साल के बाद मंत्री मिला है। श्री सुभाष सुधा के राज्यमंत्री बनने पर थानेसर हल्का के नागरिकों में खुशी की लहर दौड़ गई है और राज्यमंत्री के निवास सेक्टर 7 पर लोगों का बधाई देेने का तांता लग गया है। इसके साथ ही शहर और गांव में लोग ढोल नगाड़ों के साथ नाच रहे है और खुशियां बांट रहे है। थानेसर के वासियों ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर का आभार व्यक्त किया है। यहां पर बताना जरुरी है कि विधायक सुभाष सुधा पिछले 2 टर्म से भारतीय जनता पार्टी से विधायक है और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के खासम खास रहे है।
थानेसर के विधायक श्री सुभाष सुधा हरियाणा के मंत्रीमंडल में पंजाबी चेहरे के रुप में उभर कर सामने आए। इन लोकसभा चुनावों में एक बड़े पंजाबी नेता के रुप में प्रदेश सरकार का प्रचार-प्रसार भी कर सकते है। मंगलवार को राजभवन चंडीगढ़ में जैसे ही थानेसर विधायक श्री सुभाष सुध का नाम मंत्रीमंडल की शपथ लेने के लिए पुकारा गया तो, पूरे हल्के में खुशियां मनाई गई और मिठाईंया बांटी गई। नवनियुक्त राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा ने सबसे पहले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डï, केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का दिल की गहराईयों से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक छोटे से कार्यकर्ता को राज्यमंत्री बनाकर थानेसर हल्का के लोगों को मान-सम्मान देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि अब थानेसर हल्के का विकास ओर तेजी के साथ किया जाएगा। इससे पहले लोकसभा चुनाव में भाजपा को 10 की 10 सीटे जिताने के लिए दिन-रात मेहनत की जाएगी। सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम किया जाएगा। सरकार के सपनों को साकार करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। विधायक सुभाष सुधा ने अपना राजनीतिक जीवन शुरू में कॉलेज स्तर से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ शुरू किया और एक छात्र नेता के रूप में कॉलेज और विश्वविद्यालय की राजनीति में सबसे आगे रहा। विश्वविद्यालय स्तर की राजनीति में अनुभव प्राप्त करने के बाद 1994 में नगर पालिका पार्षद का चुनाव भारी बहुमत से जीता और 30 वर्ष की आयु में नगर पालिका समिति थानेसर का पहला निर्वाचित अध्यक्ष बनने का सौभाग्य प्राप्त किया। नपा चेयरमैन रहते हुए कुरूक्षेत्र के लोगों की सफलतापूर्वक सेवा की, जिसके लिए उनका कुरुक्षेत्र रत्न की उपाधि से सम्मानित किया गया।
2009 में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में विधानसभा चुनाव लड़ा और 18 हजार वोट प्राप्त किए, 2013 में वित्त आयोग (हरियाणा) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया। हरियाणा में विधानसभा चुनाव 2014 व 2019 के लिए थानेसर-13 (कुरुक्षेत्र) के लोगों की सेवा करने का मौका दिया। इस हल्का के लोगों ने भारी बहुमत से विधायक बनाकर विधानसभा में भेजा। अब लोगों के प्यार और आर्शीवाद से राज्यमंत्री के रुप में सेवा करने का मौका मिला है। इस जिम्मेवारी को पूरी ईमानदारी से निभाने का काम करेंगे। श्री सुभाष सुधा का जन्म 4 जून 1964 श्री देशराज सुधा जी के घर हुआ। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से एम इतिहास की डिग्री हासिल की।

Read Article

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने किया मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्वागत

Tue Mar 19 , 2024
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।दूरभाष – 94161 91877 जग ज्योति दरबार से हजारों कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नायब सैनी का स्वागत करने पहुंचे। कुरुक्षेत्र, 19 मार्च : जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के चंडीगढ़ से करनाल जाते हुए जी.टी. रोड़ पर जोरदार स्वागत किया। […]

You May Like

advertisement